Jharkhand Naxal Encounter: चाईबासा में चार नक्सली ढेर, एरिया कमांडर और दस लाख का इनामी नक्सल शामिल

Jharkhand Naxal Encounter: मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में हुई। घटना कि पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने की है।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-06-17 04:22 GMT

Naxal Encounter (Pic: Social Media)

Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। साथ ही दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में एक महिला भी शामिल है। ये मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में हुई। घटना कि पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने की है। उन्होंने बताया है कि जिले के गुवा थाना क्षेत्र स्थित जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सोमवार (17 जून) को सुबह-सुबह मुठभेड़ में चार को मार गिराया गया है। इसमें नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। 

नक्सलियों की हुई पहचान

सुरक्षबलों ने मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली है। इसमें 10 लाख का इनामी सिंगराई मनोज, 5 लाख का इनामी कांडे होनहागा, एरिया कमांडर और 2 लाख का इनामी सूर्या मुंडा देवगम, और एक महिला नक्सली जंगा पूर्ति मारला का एनकाउंटर किया गया है। साथ ही दो अन्य नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एरिया कमांडर और 2 लाख का इनामी टाइगर पांडु हांसदा के साथ महिला नक्सली बत्री देवगम शामिल हैं। 

हथियार बरामद

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के शवों के पास से हथियार सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला। दोनों तरफ से फायरिंग शुरु हो गई। सुरक्षाबलों ने त्वरित कर्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग में चार नक्सिलयों को मार गिराया।

सर्च ऑपरेशन जारी

चार नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद अब सर्च ऑपरेशन जारी है। एसपी ने अब तक चार नक्सिलयों के मारे जाने की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चालू किया है। जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए नक्सली सिंगराय और कांडे के खिलाफ छोटा नागरा, जराइकेला थाना क्षेत्र में कई मामला दर्ज है। इसके साथ ही साल 2023 के दिसंबर में समठा में पूर्व नक्सली नेलशन भेंगरा की हत्या के मामले को लेकर भी जराइकेला थाना में इनके खिलाफ मामला दर्ज है।

Tags:    

Similar News