Presidential Election 2022 Live: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी दिल्ली में उपस्थित हैं।

Written By :  Rajat Verma
Newstrack :  aman
Update: 2022-06-24 06:49 GMT

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (photo: social media )

Presidential Election 2022 : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद भवन पहुंच अपना नामांकन (Draupadi murmu to file nomination) दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अनुमोदक हैं।

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज 4 सेट का नामांकन भरेंगी। पहले सेट में पीएम मोदी (PM Modi) प्रस्तावक और राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अनुमोदक हैं। इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य (Member of BJP Parliamentary Board), केंद्रीय मंत्री तथा राज्य मंत्री हैं। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावकों और 60 अनुमोदक का नाम है। अर्थात इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं। 

दूसरे सेट में जेपी नड्डा बने प्रस्तावक

दूसरे सेट में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP President JP Nadda) प्रस्तावक बने। इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम हैं। जबकि 60 अनुमोदक हैं। इस सेट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असं के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के अतिरिक्त बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं। तीसरा सेट हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के विधायकों का है। वे ही प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। वहीं, चौथे सेट में गुजरात के विधायकों का नाम है। वही प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। बीजू जनता दल और वाईएसआर ने भी सेटों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

आपको बता दें कि इस अवसर पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी दिल्ली में उपस्थित हैं और सभी को पार्टी द्वारा विशेष रूप से नामांकन अवसर के लिए आमंत्रित किया गया था।राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सीधा मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा है।

नामांकन के दौरान ये रहे मौजूद

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

दो दिन पहले ही ओडिशा से दिल्ली आ चुकी हैं मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करने के लिए बीते दिन ही अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंची हैं। उनके दिल्ली आगमन पर भाजपा के कई नेताओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया था। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने सभी का धन्यवाद करते हुए नामांकन के बाद सभी सांसदों से मिलकर चुनाव के लिए समर्थन मांगने की बात कही थी।

जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

जानकारी के लिए बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के आदिवासी बहुल जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का भी गौरव प्राप्त है। वो 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया था। द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2013 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सदस्य रही थी। उसके बाद 10 अप्रैल 2015 तक उन्होंने ये पद संभाला था। वह 2013 में ओडिशा के मयूरभंज की जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। साल 2010 में भी द्रौपदी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।

हेमंत के साथ असमंजस

आपको बता दें कि, बीते दिन एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थकों और प्रस्तावकों के हस्ताक्षर की प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी, जिसमें बीजद नेता सस्मित पात्रा भी शामिल थे। इस वाकये के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन जाहिर कर दिया है। साथ ही, एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समाज से देश का पहला राष्ट्रपति बनाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी असमंजस की स्थिति में आ गए हैं।

Tags:    

Similar News