Parliament Security Breach: सुरक्षा में सेंध का मास्टरमाइंड ललित झा 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर,...पैसे कहां से आए?

Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में पुलिस की गिरफ्त में सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम, ललित झा और विक्की हैं।

Report :  aman
Update: 2023-12-15 11:52 GMT

ललित झा (Social Media)

Parliament security breach: संसद भवन के भीतर 'स्मोक अटैक' मामले के मास्टरमइंड ललित झा (Lalit Jha) को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेश किया। यहां सुनवाई के बाद अदालत ने ललित झा को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ललित पार्लियामेंट की सुरक्षा में सेंध मामले का मास्टरमाइंड है। ज्ञात हो, ललित से पहले अन्य आरोपियों को भी अरेस्ट किया गया था। 

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक मामले के मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे ललित झा को आज पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। ललित झा को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। बता दें कि, आज शाम दिल्ली पुलिस लोकसभा में स्मोक अटैक मामले में आरोपी ललित झा को दिल्ली की एक अदालत लेकर पहुंची थी। यहां कोर्ट ने ललित झा के लिए एक वकील नियुक्त किया। बतौर वकील एडीवी उमाकांत कटारिया (ADV Umakant Kataria) इसके लिए नियुक्त हुए हैं। उन्हें ही अन्य आरोपियों के लिए भी वकील नियुक्त किया गया था।

'पैसे कहां से आए..मकसद क्या था?'

पुलिस के वकील ने अदालत में दलील दी कि, 'ललित झा से पता लगाना है कि पैसे कहां से आए? इनका मकसद क्या था? पुलिस ने अदालत में कहा कि, 'अब तक की जांच में मास्टरमाइंड के तौर पर ललित झा का नाम ही सामने आया है। इससे मोबाइल फोन की बरामदगी भी करनी है। इसी वजह से हमें 15 दिनों की हिरासत चाहिए। 

'मकसद कोर्ट में पढ़ना नहीं चाहते'

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि, 'ललित झा ने पूरी संलिप्तता का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे वो पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि, आरोपी ललित ने इस साजिश का जो मकसद बताया है उसे वो इस कोर्ट में पढ़ना नहीं चाहते हैं। दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया कि हम उनकी संलिप्तता के दावे और स्वीकारोक्ति की असलियत देखना चाहते हैं। कहा, सभी आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए इसका भी पता लगाना है।' 

संसद की सुरक्षा सेंध कौन-कौन शामिल?

लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश में 6 लोग शामिल रहे हैं। इसमें ललित झा के अलावा, सदन में सांसदों की बैठने वाली जगह पर कूदने वाले तथा केन के जरिए धुंआ फैलाने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी भी हैं। दूसरी तरफ, संसद परिसर में 'तानाशाही नहीं चलेगी..' के नारे लगाकर केन के जरिए धुआं फैलाने वाली नीलम और अमोल शिंदे भी पुलिस हिरासत में हैं। इनका एक साथी विक्की भी पुलिस की गिरफ्त में है। 

आपको बता दें, पुलिस पूछताछ में ललित झा ने इस पूरे मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। उसने बताया कि, वह कैसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बना? पुलिस के अनुसार, ये भी सामने आया है कि उन्होंने पुलिस को मकसद बताया है। हालांकि, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया। पुलिस ने कोर्ट में कहा, हम उनकी भागीदारी देखना चाहते हैं।'

Tags:    

Similar News