रूस में भारतीय मूल का एक शख्स बना 'विधायक'

Update: 2018-06-15 07:17 GMT

नयी दिल्ली : रूस में भारतीय मूल के एक शख्स को 'डेप्यूतात' बनाया गया है। डेप्यूतात वही पद है, जो भारत में किसी विधायक का होता है। अभय कुमार सिंह पटना के रहने वाले हैं और कुस्र्क प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं। इसी प्रांत में हिटलर की सेना को हार का सामना करना पड़ा था। अभय सिंह राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की 'यूनाइटेड रशा' पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर आये हैं।

अभय सिंह बताते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। पटना में जन्मे अभय 1991 मेडिकल की पढ़ाई करने रूस गए थे। पढ़ाई के बाद अभय ने पटना में प्रैक्टिस शुरू की और रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। इसी बीच उन्होंने रूस में दवाइयों का बिजनेस शुरू किया और वहीं जम गये। अब अभय रियल स्टेट में भी बिजनेस करते हैं। 2015 में अभय राजनीति में उतर गये और 2017 यूनाइटेड रशा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Tags:    

Similar News