जेल से छूटे 'छोटे सरकार' दस साल की सजा में HC को नहीं मिला कोई सुबूत

Anant Singh: पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को बाहुबली नेता को एके-47 मामले में जेल से रिहा कर दिया। इससे समर्थकों में खुशी है।

Report :  Snigdha Singh
Update: 2024-08-14 07:53 GMT

Anant Singh

Anant Singh: 'बाहुबली' और 'छोटे सरकार'... इन शब्दों से ही कुछ जगहों की शख्सियतों का बारे में पता चल जाता है। हम बात बिहार की मोकामा विधानसभा की कर रहे यानि अनंत सिंह की। बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को AK-47 मामले में जेल से रिहा कर दिया। इस मामले में सबूत के अभाव में हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को बरी किया गया है। इस केस में साल 2016 में अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा था। अनंत सिंह यानि छोटे सरकार अब जेल से बाहर आ जाएंगे।

अनंत सिंह को 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है। हैट और चश्मा पहनने के शौकीन अनंत का रसूख इतना था कि कानून-व्यवस्था धरी की धरी रह जाती थी। अनंत सिंह पर दर्जनों आपराधिक मामले चल रहे हैं। अपराध भी छोटे मोटे नहीं बल्कि कत्ल, फिरौती, डकैती, अपहरण और रेप जैसे संगीन मामले। अनंत सिंह के घर से एके-47 और बम तक बरामद हुआ था। इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई थी। वहीं अब पटना हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद जेल से बरी कर दिया। बताया जा रहा है कि इस केस में सबूत के अभाव में अनंत सिंह को बरी किया गया है। इस केस में साल 2016 में अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा था। AK-47 मामले में बरी होने के बाद अब अनंत सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। 

नहीं मिला कोई सबूत, बताई साजिश

अनंत सिंह ने हमेशा से ही इस मामले को साजिश करार दिया था। अनंत सिंह पर आरोप था कि उनके घर से AK-47 और ग्रेनेड बरामद हुए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अदालत में उनके वकील ने इस मामले में पेश किए गए सबूतों को कमजोर बताया और अंततः अनंत सिंह को बरी कर दिया गया। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को बरी किया। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 25 अगस्त 2019 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। इस मामले में पूर्व विधायक और उनके केयर टेकर पर 15 अक्टूबर 2020 में आरोप गठित किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी।

Tags:    

Similar News