Moscow: रूसी आतंकी हमले में छलका पीएम मोदी का दर्द, बोले- हमारी संवेदनाएं आपके साथ हम एकजुटता से खड़े

Moscow Concert Attack: बीते शुक्रवार को मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें करीब 60 लोगों की मौत गई, जबकि 100 से अधिक रूसी नागरिक घायल हुए हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-23 03:24 GMT

Moscow Concert Attack: रूस की राजधानी मॉक्सो में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है, जिसमें कई लोगों को जाने गई हैं। हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) द्वारा किया गया है। इस में ग्लोबल लीडर्स ने कड़ी निंदा प्रकट करते हुए रूस के नागरिकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉक्सो में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और इस हमले की कड़ी निंदा की।

मोदी बोले- सरकार रूसी के साथ एकजुटता से खड़ी


प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 'हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

असॉल्ट राइफल से बरसाई गईं गोलियां,

इस आतंकी हमले में 60 लोगों की जाने गई हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कॉन्सर्ट हॉल से बच कर निकले डेव एक व्यक्ति ने बताया कि अचानक गोलियां चलने लगीं। हम सभी गलियारे की ओर भागने की कोशिश करने लगे। अफरातफरी में कुछ लोग गिर गये और भीड़ ने उन्हें रौंद डाला। रूसी मीडिया और मैसेजिंग ऐप चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोगों को असॉल्ट राइफलों से चिल्लाते हुए लोगों को बिल्कुल नजदीक से गोली मारते हुए दिखाया गया है। एक वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया है कि हमलावरों ने आग लगा दी है और लगातार गोलियों की आवाजें आ रही हैं।

कंसर्ट हॉल में हुआ हमला

बीते शुक्रवार को मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें करीब 60 लोगों की मौत गई, जबकि 100 से अधिक रूसी नागरिक घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी दुनिया खूनखार आतंकी सगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। एक बयान में, आतंकवादी समूह ने दावा किया कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में 'ईसाइयों' की एक बड़ी सभा पर हमला किया। इससे पहले भी आईएस आतंकी संगठन भारत और दुनिया में कई बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे चुका और हमले की जिम्मेदारी है।

Tags:    

Similar News