PM Modi Speech on Delhi Result: दिल्ली की जनता ने दिल खाेलकर BJP को प्यार दिया, पीएम मोदी बोले- यह जीत ऐतिहासिक है
PM Modi Speech on Delhi Result: दिल्ली चुनाव में हुई ऐतिहासिक विजय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदीन सबसे पहले बधाई दिया और दिल्ली की जनता को धन्यवाद प्रकट किया।;
PM Modi Speech on Delhi Election Result 2025
PM Modi Speech on Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। वह यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मंच को संभालते ही सबसे पहले भारत माता की जय का जयघोष किया। इसके बाद युमना मइया की जयकारा लगाया उनके साथ कार्यकर्ताओं ने जयघोष और जयकारा लगया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव में हुई ऐतिहासिक विजय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदीन सबसे पहले बधाई दिया और दिल्ली की जनता को धन्यवाद प्रकट किया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है।उन्होंने कहा कि मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए।
यह विजय ऐतिहासिक है
प्रधानमंत्री ने कहा मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है और मैं दिल्ली वासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज की ये विजय ऐतिहासिक है।
दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया
पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की AAP-दा से दिल्ली मुक्त हुई है। दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है - आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई AAP-दा की हार हुई है। इस नतीजे ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, उनके परिश्रम को चार चांद लगा दिए हैं। आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं। मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस विजय की बहुत बहुत बधाई देता हूं।
असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।
पीएम मोदी का स्पीच X पर
मिल्कीपुर का भी पीएम मोदी ने किया जिक्र
पीएम मोदी ने अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है।हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया है। आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है। फिर आगे उन्होंने दिल्ली की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।
दिल्ली की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने साफ संदेश दिया है - शासन! शासन ड्रामेबाजी का मंच नहीं है। शासन प्रचार का मंच नहीं है। शासन षडयंत्रों का मंच नहीं है।अब जनता ने स्थिर और डबल इंजन वाली सरकार चुनी है। हम जमीन पर गंभीरता से काम करेंगे और दिल्ली की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। AAP-दा वालों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका, इन AAP-दा वालों ने झुग्गी वालों को घर देने से रोका। इन AAP-दा वालों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिल्ली के लोगों को नहीं मिलने दिया।