प्रियंका गांधी के लोधी एस्टेट बंगले पर बड़ी खबर, सरकार ने दिया था नोटिस

आखिरकार का आज  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना बंगला खाली कर दिया है।प्रियंका ने  दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला को  आज गुरुवार को खाली कर दिया। खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी

Update: 2020-07-30 14:59 GMT
प्रिंयका गांधी बंगला

नई दिल्ली : आखिरकार का आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना बंगला खाली कर दिया है।प्रियंका ने दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला को आज गुरुवार को खाली कर दिया। खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी और उसके बाद दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगी। बता दें कि इस बंगले को लेकर तमाम विवाद सामने आये थे। प्रियंका ने मध्य दिल्ली में अपने रहने के लिए जो आवास तय किया है उसकी रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम चल रहा है।

यह पढ़ें...चीन को जवाब देने के लिए भारत ने की तैयारी, कड़कड़ाती ठंड में सैनिक करेंगे ये काम

विवादों में बंगला

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आरोप लगाते हुये कहा था कि इस बंगले में रहने के लिये प्रियंका गांधी ने कई कोशिशे की थी वहीं, प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और समय से पहले बंगले को खाली कर दिया। बता दें कि प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने 2 दिन पहले खाली कर दिया। एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।

 

यह पढ़ें...इन दिग्गज कम्पनियों पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी चेतावनी

 

सांसद बलूनी को मिला बंगला

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी नये आवास को लेकर तमाम कयास लगाये गये थे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना नया ठिकाना बना सकती हैं।

जिस बंगले अब तक प्रियंका गांधी रह रही थी अब उस पर अब सांसद बलूनी रहेंगे। बीजपी सांसद अनिल बलूनी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके परिवार को खुद को आवंटित हुए नए घर पर भोजन के लिए आमंत्रित भी किया है।

Tags:    

Similar News