Delhi: मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात करेंगे पंजाब सीएम मान, तिहाड़ जेल में दूसरी बार होगी मीटिंग

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann Meeting: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से 30 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह मिलने जाएंगे। दोनों नेताओं की जेल में यह दूसरी मुलाकात है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-28 12:21 GMT

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann Meeting: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से 30 अप्रैल को मिलने जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री मान का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जेल में यह दूसरी मुलाकात है। 30 अप्रैल को दोपहर में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। इससे पहले, 15 अप्रैल 2024 को दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। तब भगवंत मान ने बताया था कि उनकी मुलाकात फोन से कराई गई।

15 अप्रैल को पहली बार मिले थे दोनों मुख्यमंत्री

इससे पहले 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद वह जेल से बाहर आने के बाद काफी भावुक नजर आए। भगवंत मान ने कहा कि दो मुख्यमंत्रियों को आतंकवादी की तरह मिलवाया गया। ये तानाशाही की हद है। भगवंत मान ने आगे कहा, ''हमदोनों की आधे घंटे की मुलाकात थी, जैसे ही बैठा दिल को काफी दुख हुआ। जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं, उन जैसी सुविधा भी केजरीवाल को नहीं मिल रहा है। शीशे के पार फोन के जरिए बात करवाई गई, शीशा भी गंदा था, शक्ल भी ठीक से नजर नहीं आ रहा था। केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और उनसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।''

मुख्यमंत्री मान से सीएम केजरीवाल ने क्या कहा?

सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक बनवा दिया इसी वजह से परेशान किया जा रहा है। केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन सोच को गिरफ्तार कैसे करोगे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ''उन्होंने (केजरीवाल) कहा कि मेरी चिंता मत करो, बताओ पंजाब की स्थिति कैसी है? वहां सुविधाएं मिल रही है कि नहीं। मैंने उन्हें बताया कि सब ठीक चल रहा है। विधायकों के लिए कहा है कि मेरी चिंता मत करो लोगों की करो।''

Tags:    

Similar News