Political Career: चार बार सांसद रहे और कांग्रेस अध्यक्ष भी बने- जानें- राहुल गांधी का अब तक सियासी सफर

Rahul gandhi political career- 52 वर्षीय राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छिन गई है। 2019 में केरल के वायनाड से चौथी बार सांसद बनकर राहुल गांधी लोकसभा पहुंचे थे।;

Update:2023-03-24 21:48 IST
फाइल फोटो- राहुल गांधी

Rahul gandhi political career- 2019 में मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी के मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। गुरुवार को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने उन्हें दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस ने कोर्ट ने जमानत ले ली थी। शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी।

Also Read

52 वर्षीय राहुल गांधी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। पार्टी लीडर उनमें भविष्य का प्रधानमंत्री देख रहे हैं। ऐसे में अब उनकी लोकसभा सदस्यता छिनना कांग्रेस के लिए झटका है। लेकिन अगर उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगती है तो कांग्रेस पार्टी बड़ा झटका होगा। वह भी खासकर तब जब 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। 2019 में चौथी बार सांसद बनकर राहुल गांधी लोकसभा पहुंचे थे। आइये जानते हैं राहुल गांधी का राजनीतिक सफर के बारे में।

राहुल गांधी का राजनीतिक सफर

- 24 मार्च 2023 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म
- 2019 में राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव जीतकर चौथी बार लोकसभा पहुंचे।
- 2017 में कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।
- 2014 में तीसरी बार अमेठी से सांसद चुने गये।
- 2013 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने।
- 2012 में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर यूपी चुनाव लड़ा, लेकिन आशातीत सफलता नहीं मिली।
- 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए अमेठी से सांसद बने।
- 24 सितंबर 2007 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था। साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी महासचिव भी बने।
- 2007 के उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया। उस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटें ही मिली थीं।
- वर्ष 2004 में राहुल गांधी ने अपना पहला चुनाव अमेठी से लड़ा। इस चुनाव में वह एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे।

Tags:    

Similar News