Weather Alert: इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का कहर, जारी हुआ अलर्ट

अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के गिरावट की संभावना है। जिससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 से 13 जनवरी तक शीतलहर चलेगी।फिर इसके बाद बारिश  की संभावनाए भी 3 दिनों तक है।  

Update: 2021-01-13 14:42 GMT
जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

नई दिल्ली : देश के अधिकांश हिस्सों में उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजस्थान, हरियाणा समेत कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है। देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अगले 3 दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के गिरावट की संभावना है। जिससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 से 13 जनवरी तक शीतलहर चलेगी।फिर इसके बाद बारिश की संभावनाए भी 3 दिनों तक है।

4-5 इंच बर्फ की चादर

 

जम्मू-कश्मीर में कोहरे और ठंड से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। कश्मीर में पिछले कई दिनों से जारी बर्फबारी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाके चारों ओर से बर्फ की चादर से ढके हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में कुलगाम में पांच इंच, अनंतनाग में तीन, शोपियां में तीन और पुलवामा में चार इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में दो इंच बर्फ गिरी वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में तीन इंच बर्फबारी हुई। यहां पर अभी 40 दिनों की भीषण ठंड 'चिल्लई कलां' चल रही है, जो 31 जनवरी को खत्म होगी।

 

 

यह पढ़ें...Rajnath Singh: ताकतवर होगी भारतीय वायुसेना, मिलेंगे एडवांस तेजस विमान

ठंड और बारिश का कहर

 

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। यानि अभी आपको शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत में शुष्क तेज हवाओं के कारण, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं 12 से 15 जनवरी, 2021 के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा।

यह पढ़ें...बलिया में बोले ओपी राजभर, MLC चुनाव में BJP का समर्थन नहीं करेगी सुभासपा

 

 

यहां कुछ राहत

 

अगले 3 दिन दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में जनवरी को भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 13 जनवरी को वर्षा से कुछ राहत मिलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक राजधानी दिल्ली में पारे में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है। साथ ही दक्षिण भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद विभाग ने जताई गई है।

 

कड़ाके की सर्दी

 

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 13 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट जारी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। राजस्थान के अधिकांश हिस्से कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में सर्दी और जोर पकड़ेगी।

बिहार में मकर संक्रांति से पहले कनकनी वाली ठंड पड़ने की संभानाएं जताई गई है। जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

 

Tags:    

Similar News