हृदय विदारक! कांग्रेस नेता ने परिवार समेत खाया जहर, सभी की मौत

Congress Leader Suicide: कांग्रेस नेता ने परिवार के साथ जहर खा लिया। इसमें पति पत्नी और दो बेटों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

Update: 2024-09-01 07:25 GMT

Congress Leader Suicide (Photo: Social Media)

Congress Leader Suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर निवासी कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खा लिया। जहर का सेवन करने के बाद चारों की हालत धीरे धीरे गंभीर होते चली गई और सभी की मौत हो गई। इतनी भयावह घटना ने सभी को झकझोर दिया है। जहर सेवन के बाद सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसमें बड़े बेटे नीरज की पहले ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस की जानकारी के अनुसार शारदा चौक जांजगीर निवासी कांग्रेस नेता काफी दिनों से कर्ज से परेशान चल रहे थे। जहर खाने से पहले किसी को पता न चले इसलिए उन्होंने घर के बाहर से गेट में ताला लगा दिया था। पीछे के दरवाजे से अंदर जाकर बंद कर लिया था। दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ, जब उनके घर पर अक्सर आने वाली पड़ोस की लड़की बार बार उन लोगों तक पहुंचने में नाकाम हो रही थी। वह रोज जाती और वापस आ जाती। उसने बताया तो लोगों को आशंका हुई। पड़ोसी और स्वजन उनके घर पहुंचे तो नेता परिवार समेत गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उल्टियां भी हो रही थी। आनन-फानन में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बड़े बेटे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि बाकी तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।    

कर्ज से थे परेशान

पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था और पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान थे। फिलहार मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ तस्वीर साफ होगी। 

Tags:    

Similar News