सोते समय यहां घर में हुआ भीषण धमाका, छत गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत

तड़के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक तेज धमाका हुआ। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। जबकि सिलेंडर छत को तोड़ते हुए दूर घर से काफी दूर जा गिरा।

Update: 2021-03-19 08:47 GMT
प्राप्त जनकारी के मुताबिक ये पूरी घटना चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर इलाके की है। घटना के वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे।

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की डेथ हो गई।

बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने की वजह से ये हादसा हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि मकान की छत उड़ गई। साथ ही बिल्डिंग में आग लग गई।

इस हादसे में पीड़ित परिवार के 4 अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मकान से आग की लपटे उठती देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई।

मध्य प्रदेश में तहलकाः BJP दफ्तर में यौन शोषण, युवती ने सुनाई आपबीती

सोते समय यहां घर में हुआ भीषण धमाका, छत गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत (फोटो:सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख

ये मामला शासन तक भी जा पहुंचा। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख प्रकट किया है।

प्राप्त जनकारी के मुताबिक ये पूरी घटना चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर इलाके की है। घटना के वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे।

तड़के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक तेज धमाका हुआ। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। जबकि सिलेंडर छत को तोड़ते हुए दूर घर से काफी दूर जा गिरा।

धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से और आग से झुलसने से परिवार के 7 लोग बुरी तरह से जख्मी गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने वहां जो कुछ भी अपनी आंखों से देखा। उसे देखने के बाद उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

वहां पर अफरातफरी मच गई। कई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों की मदद से घायलों को आनन –फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुरानी गाड़ियों को कहें Bye, ये सख्त नियम पड़ेंगे बहुत भारी

सोते समय यहां घर में हुआ भीषण धमाका, छत गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत (फोटो:सोशल मीडिया)

जिला चिकित्सालय ने 3 लोगों को घोषित किया मृत

जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाया।

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में परिवार के दो बच्चों समेत चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं।

इनमें से दोनों बच्चों और एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस अब हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कोरोना हुआ विकराल: इन राज्यों में सरकारों की हालत खराब, हॉटस्पॉट से बढ़ा खतरा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News