Congress: विवादित बयान पर बवाल के बीच सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda Resigns: सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-05-08 13:44 GMT

Sam Pitroda Resigns: राहुल गांधी के करीबी व भारतीय सूचना क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस्तीफे की जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।”

जयराम नरेश ने पित्रोदा के बयान का किया असमर्थन 

दरअसल, आज सैम पित्रोदा ने भारतीयों की तुलना चीनी-अफ्रीकी लोगों से कर दी। इसके बाज देश की राजनीति और गरम हो गई है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर कांग्रेस भी बैकफुट पर दिखाई दी। पार्टी ने पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और इनसे किनारा करती है।'

विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने भी बयान से किया किनारा

पार्टी के साथ साथ विपक्षी गठबंधन के सहयोगी पार्टियों ने भी इस बयान से दूरी बनाती दिखी। शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर कहा कि 'मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं, लेकिन क्या वे घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं? क्या कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं? क्या वे देश में रहते हैं? वे विदेश में रहते हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सैम पित्रोदा के मुद्दे को देश का मुद्दा बनाया जा रहा है। एक तरफ देश के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ पित्रोदा का अमेरिका में दिया हुआ बयान। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते और न ही ये कोई मुद्दा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि न ही ये देश पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देना चाहता है।'

Tags:    

Similar News