रामजी सुमन बोले- BJP के लोग राणा सांगा की गद्दार औलाद, भाजपा नेता संतोष सिंह ने जवाब में कहा SP सांसद 'गद्दार'
SP MP Ramji Lal Suman: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।;
Ramji lal Suman or Santosh Singh (Photo: Social Media)
SP MP Ramji Lal Suman: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने सत्र के दौरान राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सदस्यों का आम बयान बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है इसलिए, अगर मुसलमान बाबर के वंशज हैं, तो आप राणा सांगा के गद्दार औलाद हो। इस पर बीजेपी एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कड़ा विरोध जाहिर करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से मुस्लिम तुष्टिकरण में जुट गई है। पहले अबू आजमी ने संभाजी महाराज पर टिप्पणी करते हुए औरंगजेब को महान बताया था। भाजपा इसका करारा जवाब देगी।
राज्यसभा सत्र के दौरान सपा के सांसद ने कहा कि कि भाजपा नेता मुस्लिमों को बदनाम करने के लिए यह कहते हैं कि उनमें बाबर का डीएनए है। लेकिन मुस्लिम बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते, बल्कि वे मोहम्मद शाह और सूफी संतों को अपना आदर्श मानते हैं। मैं यह जानना चाहता हूँ कि बाबर को यहाँ लाने वाला कौन था? राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत बुलाया था। अगर मुस्लिम बाबर की औलाद हैं, तो तुम (भाजपा) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह बात हिंदुस्तान में स्पष्ट होनी चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन राणा सांगा की आलोचना नहीं करते। यह देश की एकता का सवाल है। इस दौरान उपसभापति हरिवंश ने रामजी लाल सुमन को संसदीय मर्यादाओं का पालन करने की नसीहत देते रहे। उन्हें बैठने के भी आदेश दिया, लेकिन सांसद ने अपनी टिप्पणी को पूरा करते हुए जवाब मांग।
भाजपा नेता संतोष सिंह ने दिया जवाब
इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने जवाह देते हुए कहा कि सपा का गद्दार सांसद रामजीलाल सुमन अखिलेश यादव के इशारे पर महावीर राणा सांगा का अपमान कर रहा, इन्हें राणा सांगा की वीरता के बारे मे पता नहीं, राणा सांगा वह वीर थे जिनसे विदेशी आक्रांता थर थर काँपते थे,यह भूल गए की अकबर कभी मेवाड को जीत नहीं पाया और महाराणा प्रताप की वीरता को स्वीकार करना पड़ा।कांग्रेस से मुस्लिम तुष्टिकरण में अपने को इक्कीस साबित करने के लिए सपा लगातार हिंदू वीरों का अपमान करा रही,अबू आजमी के बाद इस कुमन ने किया अपमान।अखिलेश जी तो जब तब हिंदू देवी देवताओं के साथ हिंदुत्व का अपमान करते ही रहते।चिंता मत करिए समय पर सबका हिसाब हिंदू समाज संविधान और मतदान से करेगा ।
अबू आजमी ने भी की थी विवादित टिप्पणी
इससे पहले महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने भी संभाजी पर विवादित टिप्पणी करते हुए औरंगजेब को महान बताया थी। आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के समय में भारत सोने की चिड़िया था। औरंगजेब ने 52 साल तक राज किया, और अगर वह वाकई हिंदुओं को मुसलमान बना रहा था - तो सोचिए कितने हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन किया होगा। अगर औरंगजेब ने मंदिर तोड़े थे, तो उसने मस्जिदें भी तोड़ी थीं। आगे उन्होंने कहा कि मैं 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता।
कौन हैं रामजी लाल सुमन
रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्होंने वर्ष 1999 से 2009 तक दो बार फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे। उन्हें अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था। इसके बाद, वर्ष 2024 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। सुमन को अखिलेश यादव की पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) राजनीति का महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। इससे पहले भी उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना को देशभक्त और वीर सावरकर को गद्दार बताया था।