गोवा के गवर्नर सत्यपाल मलिक का तबादला, अब बने यहां के राज्यपाल

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। सत्यपाल मलिक को अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। तथागत राय की जगह सत्यपाल मलिक कार्यभार संभालेंगे।

Update: 2020-08-19 05:41 GMT
गोवा के गवर्नर सत्यपाल मलिक का तबादला, अब बने यहां के राज्यपाल

नई दिल्ली: गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। सत्यपाल मलिक को अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। तथागत राय की जगह सत्यपाल मलिक कार्यभार संभालेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मोदी कैबिनेट के इस फैसले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी मुहर लगा दी है।

सत्यपाल मलिक का एक साल में यह तीसरा तबादला किया गया है। सत्यपाल मलिक को पहली बार बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। एक साल का कार्यकाल पूरा भी नहीं हुआ था कि उनका 23 अगस्त 2018 को जम्मू-कश्मीर तबादला कर दिया गया। इस दौरान सत्यपाल मलिक के पास 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार भी था।

इससे पहले सत्यपाल मलिक, जम्‍मू और कश्‍मीर के राज्यपाल थे। उनके राज्यपाल रहने के दौरान ही जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। सत्यपाल मलिक की जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था, जिनको हाल ही में सीएजी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी और सत्यपाल मलिक

यह भी पढ़ें...गांधी-नेहरू परिवार से नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष! प्रियंका ने कही ये बात

केंद्र की मोदी सरकार ने बीते साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया था। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने काफी अहम भूमिका निभायी थी। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया, यह फैसला 31 अक्टूबर से लागू किया गया था।

यह भी पढ़ें...रिलायंस इंडस्ट्री ने की बड़ी डील: अब दवा भी बेचेगी कंपनी, इनको लगेगा झटका

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बागपत के हिसावदा गांव में सत्यपाल मलिक का जन्म हुआ। वह एक किसान परिवार से हैं। उनके पिता बुध सिंह एक किसान थे। मलिक ने मेरठ कॉलेज से बीएससी और कानून की डिग्री हासिल की है।

यह भी पढ़ें...रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन मार्गों पर 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

सत्यपाल मलिक ने समाजवादी छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। मलिक पहली बार बागपत विधानसभा सीट पर चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल के प्रत्याशी के तौर पर 1974 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News