Schools Colleges closed in Sikkim: सिक्किम में 15 अक्टूबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कारण

Schools Colleges closed in Sikkim: सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक सभी सरकारी और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में ये जानकारी दी गई है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-10-07 07:48 GMT

Schools Colleges closed in Sikkim (Social Media)

Schools Colleges closed in Sikkim: सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से तबाही मची हुई है। बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य में खराब परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सराकर ने सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक सभी सरकारी और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में ये जानकारी दी गई है।

पहले 8 अक्टूबर तक बंद किए गए थे स्कूल

बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक आदेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आठ अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन, हालतों को बिगड़ता देखकर 15 अक्टूबर तक की छुट्टी बढ़ा दी गई है।

सीएम बोले - छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकता 

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी की कमी है। उन्होने कहा, हम अपने उन पर्यटकों को कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं जो सिक्किम आना चाहते हैं। स्कूल और कॉलेज 15 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि छात्रों को जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता है। सीएम ने कहा हमने पश्चिम सिक्किम में स्कूल नहीं बंद किए क्योंकि यह इलाका सुरक्षित है।

केंद्र सरकार का मिल रहा सहयोग: सीएम

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा, भारत सरकार की ओर से हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। राहत के लिए उन्होंने धनराशि भी जारी की है। मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपदा के कारण हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। सीएम ने बताया राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए राषट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके राज्य के हालतों के बारे में जानकारी ली थी

Tags:    

Similar News