School Holidays: दीपावली और छठ पर्व पर यूपी-बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holidays: दीपावली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। वहीं दीपावली के बाद छठ का त्योहार भी मनाया जाएगा।

Update:2024-10-24 18:23 IST

दीपावली और छठ पर्व पर यूपी-बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल (सोशल मीडिया)

School Holidays: देश में आने वाले दिनों में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। त्योहारों का सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। त्योहारों के चलते जहां लोगों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। वहीं त्योहारों पर मिलने वाली छुट्टियों को लोग परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। त्योहारों पर मिलने वाली छुट्टियों का सबसे ज्यादा इंतजार स्कूली बच्चों को रहता है।

बच्चों के साथ ही नौकरीपेशा लोग भी त्योहारों के अवकाश का इंतजार करते हैं। क्योंकि अवकाश मिलने से वह ज्यादा समय परिवार के साथ बिता पाते हैं। ऐेसे में आने वाले दिनों में बच्चों और नौकरीपेशा लोगों की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। क्योंकि कुछ ही दिनों दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। वहीं दीपावली के बाद छठ का त्योहार भी मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि दिवाली और छठ पर्व पर उत्तर प्रदेश और बिहार के स्कूलों में कब छुट्टियां रहेंगी।

उत्तर प्रदेश में दीपावली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

दीपावली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। दीपावली के पर्व को लेकर अभी से तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में अधिकतर स्कूलों में दीपावली पर्व पर चार दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा। दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन नवंबर को भैया दूज मनाया जाएगा। इस तरह यूपी के अधिकांश विद्यालयों में चार दिन की ही छुट्टी होगी।

बिहार में भी स्कूलों में अवकाश

बिहार में दीपावली से लेकर छठ के त्योहार तक अवकाश रहता है। बिहार राज्य में छठ पर्व प्रमुख त्योहार है। ऐसे में दीपावली के अवकाश के बाद छठ पर्व पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बिहार में दिवाली के बाद सरकार ने छह नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे दिया है। ऐसे में बिहार में दीपावली के बाद छठ के अवसर पर चार दिनों तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Tags:    

Similar News