Sharad Yadav Died Live Update: MP के पैतृक गांव में शरद यादव का कल होगा अंतिम संस्कार, बिहार में एक दिन का राजकीय शोक

Sharad Yadav Died Live Update: शरद यादव का अंतिम संस्कार कल 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा।

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-01-13 11:45 IST

Sharad Yadav Died Live Update 

Sharad Yadav Died Live Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) या जदयू नेता शरद यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया पर पुष्टि करते हुए कहा 'पापा नहीं रहे'। शरद यादव का अंतिम संस्कार कल 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा। आज यानी 13 जनवरी को शरद यादव को पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास 5 A वेस्टेंड, छतरपुल फार्म, नई दिल्ली में रखा गया है। शरद यादव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा गया है, कि शरद यादव को बेहोशी की हालत में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम में इमरजेंसी में लाया गया था। जांच करने पर उसकी कोई पल्स या रिकॉर्डेबल ब्लड प्रेशर नहीं था। एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उनका सीपीआर किया गया। सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका और रात 10 बजकर 19 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।    

Live Updates
2023-01-13 09:32 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को धार देने वाले हमारे वरिष्ठ नेता शरद यादव जी हमारे बीच में नहीं है। उनकी कमी हम सभी को हमेशा खलती रहेगी।



2023-01-13 08:59 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।



 


2023-01-13 08:11 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर बिहार में शुक्रवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

2023-01-13 06:23 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शरद यादव का हमारे बीच न रहना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूर्णिय क्षति है। 5 दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में शरद जी ने हमेशा जनता के मुद्दे और पिछड़ों के मुद्दे उठाए। समाजवादी पार्टी के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक वे आगे लेकर चलते रहे। आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जो नेतृत्व निकला उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों, समर्थकों, अनुयायियों को दुख सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।  



2023-01-13 06:10 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शरद यादव के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि उनके निधन पर उनके परिवार और अनुयायियों को संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। 


2023-01-13 05:10 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्दांजलि देते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के बड़े वरिष्ठ नेता शरद यादव जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की समस्याओं को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी उन्होंने काफ़ी संघर्ष किया। उनके निधन से भारतीय राजनीति की एक प्रभावी आवाज़ ख़ामोश हो गई है। शरदजी के साथ मेरा बड़ा लंबा और बेहद आत्मीय संबंध रहा है। स्वभाव से बेहद सरल और बेबाक़ शरदजी का निधन एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम् शांति!

2023-01-13 04:13 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: बसपा अध्यक्ष मायावती ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजनीति में जाना-पहचाना नाम व चेहरा तथा काफी लम्बे समय तक संसद के दोनों सदन के सदस्य व पूर्व मंत्री रहे शरद यादव जी के निधन की खबर अति-दुखद। उनके परिवार व सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति देे।


2023-01-13 04:02 GMT

Sharad Yadav Died Live Update:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के छतरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी है। 



2023-01-13 03:59 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया  पार्थिव शरीर। परिवार के सदस्य श्रद्धांजलि देते हुए।



2023-01-13 03:23 GMT

Sharad Yadav Died Live Update: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई...ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!


Tags:    

Similar News