अब शिमला से चंडीगढ़ पहुंचने में चार घंटे नहीं सिर्फ लगेंगे 20 मिनट, जानें कैसे

Update: 2018-06-04 10:02 GMT

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला और चंडीगढ़ के बीच की दूरी सोमवार को हेली-टैक्सी सेवा शुरू होने से महज 20 मिनट रह गई है। राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा ऑपरेटर पवन हंस लिमिटेड के सहयोग से चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर हेली टैक्सी सेवा शुरू की है।

चार घंटे की दूरी महज 20 मिनट में

पहले दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाले चार घंटों का समय अब कम होकर महज 20 मिनट का रह गया है। इस सेवा का प्रति व्यक्ति किराया 2,999 है और यह एक बार 19 लोगों को साथ ले जा सकती है। यह सेवा सप्ताह में दो बार संचालित होगी।

यह होगी टाइमिंग

हेलीकॉप्टर सेवा जब्बारहट्टी स्थित शिमला हवाईअड्डे से सुबह आठ बजे उड़ान भरेगा और यह चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 8.20 बजे पहुंच जाएगा। वहीं चंडीगढ़ से शिमला के लिए उड़ान सुबह नौ बजे होगी और यह 9.20 बजे शिमला पहुंच जाएगी।

जानकारी के अनुसार यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर हेली टैक्सी सेवा की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी। वहीं,शिमला और चंडीगढ़ के बीच यात्रा में सड़क द्वारा चार घंटों का समय लगता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से इस सेवा का हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में पर्यटन उद्योग को काफी मदद मिलेगी।

 

Tags:    

Similar News