Singer KK Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए केके, बेटे ने दी मुखाग्नि, हमेशा के लिए कह दिया 'अलविदा'

अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान में किया जाएगा। केके की अंतिम यात्रा में म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) और बॉलीवुड (Bollywood) के कई बड़े और दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-06-02 07:34 GMT

Singer KK Last Rites 

KK Last Rites : मशहूर सिंगर केके (Krishnakumar Kunnath) का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया ,उनके बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। केके पंचतत्व में विलीन हो गए। अब बस उनके गाने और  उनकी यादें ही हमारी यादों में रहेगी। केके के असामयिक निधन से बॉलीवुड स्तब्ध है। बता दें कि, कोलकाता (Kolkata) में लाइव कंसर्ट के दौरान मंगलवार रात अचानक केके की तबियत बिगड़ी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुंबई में केके (53 वर्ष) के अंतिम दर्शन को कई फ़िल्मी सितारे पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा वर्सोवा श्मशान के लिए रवाना हुई। 

केके अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके अचानक इस तरह 'अलविदा' कहने से संगीत सुनने वालों का दिल टूट गया। लेकिन, उनकी रुहानी आवाज़ हमेशा श्रोता महसूस करेंगे। केके हमेशा के लिए इस दुनिया से रुखसत हो गए, मगर अपने पीछे छोड़ गए बेहतरीन गानों की लंबी श्रृंखला। जानकारी के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक केके के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये उनके घर पर रखा था। 

केके अंतिम सफर पर

केके के पार्थिव शरीर को वर्सोवा श्मशान भूमि ले जाया जा रहा है। सिंगर केके के अंतिम संस्कार के लिए उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से निकल चुकी है। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हैं। दिल में गहरा दर्द दिए केके अपनी अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। 

इसी एंबुलेस से श्मशान तक ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

केके के पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाने के लिए एम्बुलेंस को सफ़ेद फूलों से सजाया गया है। केके के पार्क प्लाज़ा वाले घर से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगी। वो पार्थिव शरीर के साथ वर्सोवा श्मशान तक जाएंगे। 

केके के अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे

सिंगर केके की अंतिम यात्रा से पहले उनके घर पर पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए फ़िल्मी सितारों का आना जारी रहा। अंतिम दर्शन को पहुंचने वालों में प्रसिद्ध गायक हरिहरन (Hariharan) भी थे। इस दौरान केके काफी भावुक नजर आए। केके के कई दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के नामी चेहरे उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे, जिनमें अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijit Bhattacharya), श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal), जावेद अली (Javed Ali), सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) आदि थे। 

माधवन बोले- मैंने अपनी आवाज खो दी

केके के निधन पर कई बड़े सेलिब्रिटी ने नम आंखों से दिल छू लेने वाली बातें कहीं। केके को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'आज मैंने अपनी आवाज़ खो दी'। बता दें कि, आर माधवन के लिए केके ने 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म का 'सच कह रहा है दीवाना' गाया था। इस गाने से जहां केके फेमस हुए थे, वहीं इसे माधवन के करियर के सबसे हिट गानों में से एक माना जाता है। 

आखिरी बार देखने पहुंचे केके के फैंस

केके की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वाले और तमाम फैंस शामिल हुए। इस दौरान उनके फैंस बेहद भावुक नजर आए। केके की अंतिम यात्रा में उनके फैंस ने 'केके अमर रहे' के भी नारे लगाए। 

Tags:    

Similar News