Sonia Gandhi: राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, कल राहुल के साथ करेंगी नामांकन

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा जाएंगी। उनका राजस्थान से राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। सोनिया गांधी बुधवार को जयपुर नामांकन करने जाएंगी। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ जाएंगे।

Update:2024-02-13 22:43 IST

फाइल फोटो- सोनिया गांधी (साभार- सोशल)

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा जाएंगी। यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी उच्च सदन जाएंगी। उनका राजस्थान से राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। सोनिया गांधी बुधवार को अपना नामांकन करने जयपुर जाएंगी। इस दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ जाएंगे।

दरअसल, देश के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए 29 जनवरी को घोषणा की गई थी। इन सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। इनमें से राजस्थान की तीन सीटों पर सदस्यों का चुनाव होना है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

बता दें कि राजस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। हालांकि इस बार उन्होंने आगे सदस्य बनने से इनकार कर दिया है, जिससे अब मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद ये सीट खाली होने जा रही है। कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर चुनाव के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा करनी थी। इसके लिए सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित किया गया है।

राज्यसभा की जिन 56 सीटों के लिए चुनाव होना है, उनमें से 10 कांग्रेस के लिए सुरक्षित हैं। यानी इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार का चुना जाना तय है। इन्हीं में राजस्थान की एक सीट भी आती है। इसी सीट से सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी। सोनिया वर्तमान में उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

किस राज्यों में कांग्रेस को राज्यसभा की कितनी सीटें-

-बिहार-1

-महाराष्ट्र-1

-मध्य प्रदेश-1

-राजस्थान-1

-हिमाचल प्रदेश-1

-तेलंगाना-2

-कर्नाटक-3

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। यहां की जिन तीन सीटें खाली हो रही हैं। कारण, कांग्रेस के डॉ मनमोहन सिंह और बीजेपी के भूपेंद्र सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा होने जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्ता से इस्तीफा दे दिया था। दिसंबर में ये सीट खाली हो गई थी। अब इनमें से एक पर कांग्रेस तो दो पर बीजेपी सदस्यों के निर्वाचित होना तय है।

स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता

सोनिया गांधी के स्वागत की तैयारियों के लिए सभी कांग्रेसी विधायकों को मंगलवार को जयपुर बुला लिया गया है। उनके स्वागत कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में अशोक गहलोत के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News