इस किसान नेता ने ट्रैक्टर परेड में कराई थी हिंसा, खुलासे से उड़े दिल्ली पुलिस के होश

दीप सिद्धू और जुगराज सिंह से सुखदेव लाल किले पर ही मिला था। जुगराज सेवादार है और वह गुरुद्वारे में झंडा फहराने के लिए पोल पर पहले से चढ़ता रहा है। उसको पोल पर चढ़ने का अभ्यास है जिसके कारण वह लाल किले के पोल पर तुरंत चढ़ गया।

Update: 2021-02-09 04:35 GMT
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एलान किया गया है कि 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार सभी किसानों को दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। 

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। लाल किले पर हुई हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान नेता सुखदेव सिंह ने ही आरोपी जुगराज को झंडा फहराने और तोड़फोड़ के लिए निर्देश दिया था।

पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू और जुगराज सिंह से सुखदेव लाल किले पर ही मिला था। जुगराज सेवादार है और वह गुरुद्वारे में झंडा फहराने के लिए पोल पर पहले से चढ़ता रहा है। उसको पोल पर चढ़ने का अभ्यास है जिसके कारण वह लाल किले के पोल पर तुरंत चढ़ गया। यह खुलासा सुखदेव ने पुलिस की पुछताछ में किया है।

सिंघु बॉर्डर पर ही छिपा था

लाल किले पर हिंसा के करनाल का रहने वाला 65 वर्षीय सुखदेव सिंघु बॉर्डर पर चर रहे धरने में ही छिपा था। पुलिस को उसकी लोकेशन सिंघु बॉर्डर पर ही मिल रही थी। सुखदेव सिंह ने छह फरवरी को चक्का जाम में शामिल हुआ था। इसके बाद वह बेटी के ससुराल कुरूक्षेत्र के पास स्थिति पीपली गांव पहुंचा। वह जानता था पुलिस ने उसे पर इनाम घोषित किया है और वह घर गया तो गिरफ्तार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...करनाल में भड़के लोगः बाबा साहेब की तोड़ी मुर्ति, इलाके का माहौल गर्माया

चंडीगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद वह सात फरवरी चंडीगढ़ वकील से मिलने के लिए पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। सुखदेव सिंह ने लाल किले पर भीड़ को लीड कर रहा था। उसने ही भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। सुखदेव सिंह का कहना है कि अगर वह तोड़फोड़ नहीं करेंगे तो सरकार झुकेगी नहीं।

ये भी पढ़ें...दीप सिद्धू गिरफ्तारः लाल किले हिंसा का था मास्टरमाइंड, स्पेशल सेल ने धर दबोचा

सुखदेव सिंह ने पुछताछ में पुलिस के सामने स्वीकार किया है उसने ही हिंसा वाले दिन उसने लाल किले पर भीड़ को लीड किया था। उसने ही भीड़ को तोड़फोड़ करने व फंडा फहराने के लिए कहा था। इसके साथ जुगराज को झंडा फहराने के लिए भी कहा था। सुखदेव सिंह अपने साथियों के साथ सिंघु बॉर्डर से लाल किला गया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News