RG Kar Medical College के पास मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

RG Kar Medical College: आरजी कर कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुराचार और हत्या के मामले में जिस जगह पर चिकित्सक प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी जगह पर गुरूवार दोपहर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी।

Update:2024-09-12 14:20 IST

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पास मिला संदिग्ध बैग (सोशल मीडिया)

Suspicious bag found in RG Kar Medical College: कोलकाता के आरजी कर कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुराचार और हत्या के मामले में जिस जगह पर चिकित्सक प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी जगह पर गुरूवार दोपहर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। संदिग्ध बैग मिलने की जानकारी होते हुए पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गयी। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि बीते माह 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। ट्रेनी डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद से ही चिकित्सक लगातार सुरक्षा और मृतक ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।  

कैसे सुर्खियों में आया आरजी कर मेडिकल कॉलेज

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल तब चर्चा में आया। जब यहां एक 31 वर्षीय प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की बीते माह नौ अगस्त को बेहद निर्दयता के साथ हत्या कर दी गयी। महिला डॉक्टर की दुराचार के बाद हत्या की गयी थी। मृतक महिला डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नानकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्र और ट्रेनी डॉक्टर थी। आठ अगस्त की रात को ड्यूटी के बाद रात 12 बजे महिला डॉक्टर ने अपने साथियों के साथ डिनर किया। इसके बाद अचानक महिला डॉक्टर लापता हो गयी।

नौ अगस्त की सुबह महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल में मिला। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके से महिला डॉक्टर का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी मिला था। मृतक महिला डॉक्टर के शरीर से कपड़े गायब थे। गुप्तांगों पर खून और चेहरे पर नाखून के निशान थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुराचार की पुष्टि हुई थी। महिला डॉक्टर की दुराचार और फिर उसकी निर्दयता से हत्या किये जाने की घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स की नाराजगी बढ़ गयी। वे डॉक्टरों की सुरक्षा और महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News