MDMK पार्टी को बड़ा झटका! सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन, खाया था सल्फास, थी ये वजह

MP Ganeshmurthi Suicide: सांसद गणेशमूर्ति MDMK से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने कीटनाशक सल्फास जहर खा लिया। उन्हें तुरंत ही कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-28 02:29 GMT

MP Ganeshmurthi Suicide: तमिलनाडु में एमडीएमके पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। एमडीएमके पार्टी से इरोड सांसद गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा है। सांसद गणेशमूर्ति ने खुद आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को सांसद गणेशमूर्ति की मौत हो गई। अस्पातल से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया गया।

2019 में जीता लोकसभा चुनाव

मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सांसद गणेशमूर्ति का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। गुरुवार सुबह 5.05 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन की खबर सुनते ही गणेशमूर्ति के परिवजनों और समर्थकों को गहरा सदमा लगा है। साल 2019 में इरोड संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर गणेशमूर्ति लोकसभा पहुंचे थे। वह इस बार भी बार भी इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन MDMK ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वह नाराज हो गया और आत्महत्या की कोशिश कर ली। परिवारजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। चेकअप करने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

खाया था सल्फास

दरअसल, सांसद गणेशमूर्ति MDMK से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने कीटनाशक सल्फास जहर खा लिया। उन्हें तुरंत ही कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया। वह 24 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थे। चार मौत से लड़ने के बाद सांसद गणेशमूर्ति का निधन हो गया।

कई नेता मिलने पहुंचे

सांसद गणेशमूर्ति की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनका हालचाल जाने कई नेता पहुंचे थे। इसमें डीएमके के नेता एस मुथुसामी, राज्य के शहरी विकास एवं आवास तथा आबकारी और निषेध मंत्री, डॉ. सी सरस्वती, मोडाकुरिची से बीजेपी विधायक, एआईएडीएमके नेता केवी रामलिंगम और कुछ अन्य लोग शामिल थे।

Tags:    

Similar News