'BJP से गोडसे भक्तों को निकाल बाहर फेंकिए या...ढोंग करना बंद कीजिए', कांग्रेस ने गिरिराज के बयान पर PM मोदी को घेरा

Congress On PM Modi: कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने उनके जापान दौरे की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था।

Update:2023-06-10 22:26 IST
पीएम मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन करते हुए (Social Media)

Congress On PM Modi: देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के गोडसे पर दिए बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने शनिवार (10 जून) को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा, 'आज हम प्रधानमंत्री को एक चुनौती देते हैं। इन दो में से एक काम आपको करना होगा। अपनी पार्टी से गोडसे भक्तों को निकाल बाहर फेंकिए या गांधी जी के आगे नतमस्तक होकर ढोंग करना बंद कीजिए।'

कांग्रेस ने ट्वीट में आगे लिखा, 'गांधी जी के इस देश में गोडसे के उपासकों की कोई जगह नहीं है, मोदी जी फैसला आपको करना है।' इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे की एक फोटो भी पोस्ट की गई है। दरअसल, ये तस्वीर जापान के हिरोशिमा शहर में पीएम मोदी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण मौके का था। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh, MP Begusarai) ने बापू की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को भारत का 'सपूत' बताया।

Tags:    

Similar News