Twitter Hack: बड़ा साइबर अटैक, AIIMS Server हैकिंग के बाद, जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक

Twitter Hack: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र के एक और मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया।

Report :  Network
Update: 2022-12-01 05:55 GMT

AIIMS Server हैकिंग के बाद, जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक: Photo- Social Media

Twitter Hack: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र के एक और मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया। हैकर्स ने गुरुवार सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

सर्वर हैक मामले को लेकर गृह मंत्रालय में अहम बैठक हुई

जानकारी के मुताबिक AIIMS सर्वर हैक मामले को लेकर गृह मंत्रालय में अहम बैठक हुई। बैठक में IB के सीनियर अधिकारी AIIMS एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकारी, NIC के अधिकारी, NIA के सीनियर अधिकारी, दिल्ली पुलिस और MHA सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।



 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक

अब देश के बड़े हॉस्पिटल एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र के एक और मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया। हैकर्स ने गुरुवार सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

हैकर्स ने की थी 200 करोड़ रुपये की मांग

हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था और सर्वर ठप होने के कारण कई दिनों तक सभी काम मैनुअल किए गए थे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ ठीक

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक किया गया था। अब यह ठीक हो गया है। मंत्रालय का ट्विटर हैंडल ऐसे वक्त पर हैक हुआ जब हाल ही में एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था।

Tags:    

Similar News