Ram Setu Mystery in Hindi: कई रहस्यों से घिरा है राम सेतु ब्रिज, जानें इसके 5 रोचक तथ्य

Ram Setu Mystery in Hindi: राम सेतु के बारे में चर्चा कई सालों से होती आ रही है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में राम सेतु को लेकर चर्चाएं होती हैं। राम सेतु ब्रिज को एडम ब्रिज।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-01 11:38 GMT

Ram Setu Bridge Mystery (Image: Social Media)

Ram Setu Mystery in Hindi: राम सेतु के बारे में चर्चा कई सालों से होती आ रही है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में राम सेतु को लेकर चर्चाएं होती हैं। हाल ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रामसेतु दिवाली पर रिलीज होने जा रही है, जिसकी कहानी भी रामसेतु पर आधारित है। इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च होते ही सभी लोगों में रामसेतु के बारे में जानने की और अधिक इंटरेस्ट जग गई है।

दरअसल जब रावण माता सीता का अपहरण करके अपने साथ लंका ले गया तब भगवान श्रीराम ने भगवान बजरंगबली और वानर सेना के साथ मिलकर रामेश्वरम से (Rameshwaram) श्रीलंका (Sri Lanka) के मन्नार द्वीप तक 100 योजन लंबा सेतु बना दिया था जिसे आज हम राम सेतु के नाम से जानते है। राम सेतु आज इतिहास में हुए एक अद्भुत निर्माण कार्यों के साथ-साथ लोगों के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं। तो आइए जानते हैं रामसेतु से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

रामसेतु पुल से जुड़े 5 रोचक तथ्य:

दरअसल राम सेतु तमिलनाडु के रामेश्वरम में धनुषकोडी नामक स्थान से शुरू होता है और श्रीलंका के मन्नार द्वीप को जोड़ता हैं। राम सेतु की लंबाई लगभग 48 किलोमीटर (Ramsetu Ki Lambai) हैं। राम सेतु का निर्माण चूने के पत्थर, (Ram Setu Ka Patthar), बलुआ रेत, बड़ी-बड़ी चट्टानों से किया गया हैं, जो जमीन में करीब 3 से 30 फुट तक गहरे हैं।

ऐसा माना जाता है कि राम सेतु उन रहस्यों में से एक है जिसे दुनिया भर के कई लोगों ने समझने की कोशिश तो जरूर की लेकिन कभी समझ नहीं पाए। राम सेतु हजारों साल पुराना है, और यह अपने आप में एक चमत्कार है। दरअसल अक्सर लोगों को यह आश्चर्य होता है कि उस समय समुद्र पर एक पुल कैसे बनाया जा सकता था?

दरअसल ऐसा बताया जाता है राम सेतु पुल की चट्टानें 7000 साल से अधिक पुरानी हैं, जबकि सैंडबार करीब 4000 साल पुराना है। दरअसल इसका साफ साफ मतलब यह हुआ कि यहां की चट्टानें किसी और जगह से लाई गई थीं।

बता दे राम सेतु ब्रिज को एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। 

दरअसल दुनिया के सबसे प्राचीन अद्भुत निर्माण जैसे कि चीन की दीवार, मिस्र के पिरामिड इत्यादि 3 से 4 हज़ार वर्ष पुराने हैं , ठीक वैसी ही राम सेतु पुल का इतिहास (Ram Setu Bridge History) भी वैज्ञानिक के अनुसार कम से कम सात हज़ार वर्ष से ज्यादा पुराना हैं। हिंदू धर्म के अनुसार राम सेतु पुल का निर्माण आज से लाखों वर्ष पहले त्रेता युग में रामायण काल के समय किया गया था। इस ब्रिज से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं।

Tags:    

Similar News