‘हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे’, कांग्रेस में शामिल होते ही विनेश फोगाट ने भाजपा पर चलाए तीखे बाण

Vinesh-Bajrang join Congress: विनेश फोगाट ने कहा कि मैं आज बहुत गौरव महसूस कर रहीं कि एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं, जो महिलाओं के लिए सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-06 10:53 GMT

Vinesh-Bajrang join Congress (सोशल मीडिया) 

Vinesh-Bajrang join Congress: ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट आखिरकार हरियाणा विधानसभा 2024 से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों पहलवानों ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकानुर्ज खड़गे और महसचिव के सी वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। हाथ थामने के बाद पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगाट ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है। मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। इस दौरान विनेश ने भाजपा पर भी तंज कसा।

जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था…

विनेश फोगाट ने कहा कि मैं आज बहुत गौरव महसूस कर रहीं कि एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं, जो महिलाओं के लिए सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया था। आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं। जो लड़ाई थी वो जारी है, हम वो लड़ाई भी जीतेंगे। हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे। मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो खुद को असहाय पाती है। मैं चाहती तो कुश्ती जंतर-मंतर पर छोड़ सकती थी।

निवेश ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेसी बनते ही विनेश फोगाट ने भाजपा पर जमकर तीखी बाण चलाएं। फोगाट ने कहा कि भाजपा आईटी सेल ने झूठ फैलाया कि हमारा करियर खत्म हो गया है। हम नेशनल नहीं खेलना चाहते तो मैंने उन्हें दिखा दिया कि मैंने नेशनल खेल और ओलंपिक खेला, मगर फाइनल मैच से पहले भगवान की कुछ अलग ही योजना थी।

विनेश के बाहर होने पर खुश थे आईटी सेल के लोग

बजरंग पुनिया भी कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाई। बजरंग ने कहा कि बीजेपी आईटी सेल का कहना है कि हमारा एकमात्र उद्देश्य राजनीति करना है। हमने बीजेपी, उनकी महिला सांसदों को धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आमंत्रित किया था लेकिन वे बेटियों के साथ खड़े नहीं हुए। कांग्रेस हमारे साथ खड़ी रही। अन्य पार्टियों बेटियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि जब विनेश फाइनल में पहुंची तो पूरा देश खुश था। लेकिन जब विनेश बाहर हुई तो पूरा देश दुखी था। मगर आईटी सेल के लोग जश्न मना रहे थे।

क्या बजरंग लड़ेंगे चुनाव?

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने शामिल होने से पहले दोनों पहलवानों ने दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इसके बाद विनेश और बजरंग कांग्रेस राष्ट्रीय मुख्यालय में हाथ का दामन थाम लिया। सूत्रों की मानें तो बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पार्टी उन्हें विस चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस की प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है, जबकि विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। आज शाम को फोगाट की सीट भी फाइनल हो सकती है। इससे पहले बुधवार को विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।

Tags:    

Similar News