केंद्रीय मंत्री की पोती की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Bihar: केंद्रीय मंत्री की पोती की दिनदाहड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।;
Bihar Crime: बिहार में तो आय दिन खुलेआम कत्ल हो रहे हैं। शासन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोली मार दिया, इससे वह नीचे गिर पड़ी। घटना का पता तब चला जब छोटी बहन ने शोर मचाया।
जानकारी के अनुसार मृतक सुषमा कुमारी टेटुआ पंचायत की विकास मित्र थी। सुबह वह बाहर जा रही थीं तभी पति से किसी बात पर विवाद हुआ और उसने गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी, इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गोली मारने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमान होने वाला हथियार जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को खोजने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्दी ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होगा। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
घटना से घर पर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हत्या के पीछे की वजह पर अभी कोई भी कुछ भी बताने के लिए तैयार है। जबकि पुलिस का मानना है कि आपसी विवाद के चलते दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर गोली मार दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बाते दिनों भी मंत्री के भांजों में हो गया था विवाद
बिहार के भागलपुर में बीते दिनों केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भतीजों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं, जिसमें विश्वजीत यादव की मौत हो गई। बिहार में आय दिन हो रही इस तरह की घटनाओं पर पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े होते हैं।