Devprayag Accident : अलकनंदा नदी में एक अनियंत्रित कार गिरी पांच लोगों की हुई मौत, महिला को किया गया रेस्क्यू
Car Accident at Devprayag : अलकनंदा नदी में एक अनियंत्रित कार गिर गयी इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है और एक महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है सभी लोग एक ही परिवार के थे।;
Car Accident at Devprayag (Image Credit-Social Media)
Car Accident at Devprayag: फरीदाबाद से चमोली के गोचर में शादी समारोह में भाग लेने जा रहा परिवार एक हादसे का शिकार हो गया है। जिसमे 5 लोगों की मौत हो गयी है वहीँ एक महिला को बचा लिया गयाहै। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार वाहन में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा जिसे क्रेन की सहायता से निकला गया जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं।
अलकनंदा नदी में एक अनियंत्रित कार गिरी पांच लोगों की हुई मौत
परिवार चमोली जिले का रहने वाला है फिलहाल फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। सभी अपने रिश्तेदार के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लेकिन बदरीनाथ हाईवे देवप्रयाग से करीब 15 किलोमीटर श्रीनगर की तरफ बागवान के पास उनकी थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अलकनंदा नदी में जा गिरी।
गाड़ी करीब ढाई सौ किलोमीटर गहरी खाई में पलटने के बाद अलकनंदा नदी में गिरी। कार में सवार एक महिला को रेस्क्यू किया गया लेकिन वही पांच की मौत हो गई। महिला को फिलहाल श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन बच्चों समेत पांच अन्य के शव भी बरामद हो गए हैं।
Car Accident at Devprayag (Image Credit-Social Media)
आपको बता दे थार में दो महिला और चार पुरुष सवार थे। जिसमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि महिला का बेटा आदित्य, महिला की छोटी बहन मीना गुसाई उनके पति सुनील गुसाई और दो बच्चों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 3:00 बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से सभी थार से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं और उनके पति आर्मी में हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है।
Car Accident at Devprayag (Image Credit-Social Media)
मीना नेगी और उनका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीना के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। यह दोनों बहने अपनी मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने जा रही थी। तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल महिला (अनीता नेगी) काफी सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मौके पर कुछ परिजन भी पहुंचे हैं। मीना गोसाई व सुनील गोसाई के बच्चों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि एक 12वीं में वह दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ रहे थे।
Car Accident at Devprayag (Image Credit-Social Media)
देवप्रयाग थानाध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी
इस पूरी घटना के बारे में देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि, "शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे स्थानीय लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फोन आया जिसमें उन्होंने दुर्घटना की सूचना दी। प्रयागराज से कीर्तिनगर की ओर कार 15 से 16 किलोमीटर की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में थार गिर गयी। घटनास्थल पर सड़क मार्ग ठीक है और काफी चौड़ा भी है। थार सड़क पर लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। थानाध्यक्ष का मानना है कि संभवत नींद या जपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में थार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है मौके से एसडीआरएफ की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर लिया है।"