Rape Case: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी को कोर्ट ने दी फांसी की सजा, जज की एक लाइन ने जीता सबका दिल

Rape and Murder Case: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में एक 6 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुना दी है।;

Update:2025-04-12 12:21 IST

Rape and Murder Case (Image Credit-Social Media)

Rape and Murder Case: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 6 साल की एक बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुना दी है। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत मौखिक दस्तावेज और सकारात्मक डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी पाया है। सिवनी मालवा की प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति तबस्सुम खान ने इस शर्मसार करने वाली घटना के प्रकरण में दोषी अजय धुर्वे (30) को दुष्कर्म एवं हत्या के अपराध के लिए पॉक्सो कानून और भारतीय न्यायसंहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मृत्युदंड की सजा सुनाई है और साथ ही उस पर 3 हज़ार का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत में पीड़िता के माता-पिता को चार लाख रुपए का मुआवजा देने का भी फैसला किया है।

क्या था पूरा मामला

जनवरी 2025 को 6 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी अजय धुर्वे ने मां के पास से सो रही बच्ची को उठा लिया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद बच्ची की हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। अदालत में 88 दिनों के अंदर ही इस प्रकरण में अंतिम फैसला सुना दिया है। जांच के दौरान आरोपी अजय को अभिरक्षा लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाया गया।

फैसले के दौरान जज ने बच्ची के लिए सुनाई कविता

सजा सुनाने के बाद न्यायाधीश तबस्सुम खान ने दिल्ली के निर्भया कांड को याद करते हुए एक कविता भी सुनाई, उन्होंने कहा," हां मैं भी निर्भया हां फिर एक निर्भया एक छोटा सा प्रश्न उठा रही हूं, जो नारी का अपमान करें क्या वह मर्द हो सकता है क्या जो इंसाफ निर्भया को मिला वह मुझे मिल सकता है?" 

Tags:    

Similar News