Violence in Manipur: फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में अब तक 5 की मौत

Violencein Manipur: हमला जिरीबाम जिले के नुंगसेकपी में हुआ है जो जिरीबाम पुलिस स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है।

Report :  Network
Update: 2024-09-07 06:34 GMT

Manipur violence    (फोटो: सोशल मीडिया )

Violence in Manipur: कुकी और मैतेई समूहों के बीच एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। इस बीच हुई गोलीबारी में जहां अब तक 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं संदिग्ध लोगों ने एक मकान को आग के हवाले कर दिया। 

मणिपुर में शांति बहाल होते नहीं दिख रही है। कुकी और मैतेई समूहों में हिंसा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला राज्य के जिरीबाम जिले में हुआ है। जहां एक बार फिर हिंसा हुई है। जिसमें कुकी और मैतेई समूहों के बीच भारी गोलीबारी हुई जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं संदिग्ध लोगों ने एक मकान में निशाना बनाकर उसमें आग भी लगा दिया। सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर भारी गोलीबारी जारी है। यह हमला जिरीबाम जिले के नुंगसेकपी में हुआ है जो जिरीबाम पुलिस स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है।

मणिपुर में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य पिछले कई महीनों से हिंसा की चपेट में है। वहीं शुक्रवार रात को पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर संदिग्ध उग्रवादियों ने रॉकेट से हमला कर दिया था। जो पूर्व सीएम के घर के परिसर में गिरा। इस घटना में 72 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जब कि छह लोग घायल हो गए थे।

वहीं कुछ दिन पहले राज्य के सेनजम चिरांग में एक और ड्रोन बम हमला हुआ था जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी थी। पुलिस ने कहा था कि सुरक्षा बल इलाके में हैं। यह ताजा हमला संदिग्ध कुकी विद्रोहियों द्वारा लॉन्च कई ड्रोनों द्वारा इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में बम गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है। 

Similar News