Amanat Bansal: कौन हैं अमानत बंसल, जो बनने जा रही हैं इस केंद्रीय मंत्री की बड़ी बहू

Amanat Bansal: शिवराज सिंह चौहान ने बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पिता के तौर पर बेटे की सगाई उनके लिए बेहद खुशी का मौका है।

Update:2024-10-21 18:31 IST

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू अमानत बंसल (सोशल मीडिया)

Amanat Chauhan Kon Hai: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान जल्द ही दूल्हा बनने वाले है। बीते 17 अक्टूबर को कार्तिकेय की सगाई हुई है। कार्तिकेय ने राजस्थान की रहने वाली अमानत बंसल के साथ इंगेजमेंट की है। अमानत के पिता अनुपम बंसल देश के मशहूर उद्योगपति हैं। वह फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है।

शिवराज सिंह चौहान ने बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पिता के तौर पर बेटे की सगाई उनके लिए बेहद खुशी का मौका है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 

शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू बनने जा रही अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत की मां ‘इजहार’ नाम की एक संस्था भी चलाती हैं। अमानत ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई की है। वर्तमान में अमानत बंसल हावर्ड यूनिवर्सिटी से डैब की पढ़ाई कर रही हैं।

शिवराज सिंह चौहान की बहू और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की मंगेतर अमानत एक स्टार्टअप कंपनी codee की फाउंडर की रह चुकीं हैं। उन्हें क्लासिकल डांस का भी शौक है। साल 2014 में दिल्ली में अमानत ने भरतनाट्यम में शानदार प्रस्तुति दी थी।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह ने जहां हाल ही में अमानत बंसल के साथ सगाई की है। वहीं शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान भी सगाई कर चुके हैं। उन्होंने बीते चार माह पहले भोपाल के चिकित्सक इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन के साथ इंगेजमेंट किया। रिद्धि के पिता संदीप जैन हैं। कुणाल और रिद्धि साथ में ही पढ़ाई करते हैं।  

Tags:    

Similar News