बिहार में दिल दहलाने वाला कांड, महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया

Update: 2016-10-26 03:10 GMT

मुजफ्फरपुरः यहां एक दिल दहलाने वाली घटना में महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया गया। मौके से उसकी एक जोड़ी चप्पलें और सिर्फ हड्डियां मिलीं। महिला ने चप्पल से उसकी शिनाख्त की। वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिर भी पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।

क्या है मामला?

जलाई गई महिला का नाम सरिता देवी है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मां से बच्चों की देखभाल करने को कहा है। ये घटना बीते रविवार को अहियापुर के कोल्हुआ बजरंग विहार कॉलोनी में हुआ। महिला का शरीर बुरी तरह जल चुका था और उसकी सिर्फ हड्डियां मिलीं। सरिता की मां ने उसके साथ काम करने वाले कुछ लोगों पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि आखिरी बार सरिता रविवार शाम को देखी गई थी।

पति से अलग रहती थी

पुलिस के मुताबिक सरिता वैसे सीतामढ़ी जिले के कन्हौली फुलकहां की मूल निवासी थी। वह तीन साल से मुरौल में जेई के पद पर थी। उसकी शादी अपने ही गांव के विजय सिंह नायक से हुई थी। सरिता के दो बेटे हैं। पति से अनबन के बाद वह छोटे बेटे के साथ अलग रहती थी। उसका बड़ा बेटा दरभंगा से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है।

क्या कह रही है पुलिस?

मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के मुताबिक फिलहाल ये मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस को ये शक भी है कि महिला की हत्या में किसी केमिकल का इस्तेमाल किया है। सरिता के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। उसके मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इतनी गंभीर घटना में मकान मालिक के परिवार को कुछ भी पता न चल पाना शक बढ़ाता है।

Tags:    

Similar News