Yamuna Poison Row: CEC राजीव कुमार पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं नौकरी
Yamuna Poison Row: यमुना जहर विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने सीईसी राजीव कुमार पर निशाना साधा है। कहा कि वे रिटायरमेंटे के बाद भी नौकरी चाहते हैं।;
Yamuna Poison row Arvind krjriwal
Yamuna Poison Row: यमुना जहर विवाद मामले में हरियाणा सरकार ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसके बाद चुनाव आयुक्त ने सख्ती दिखाई और केजरीवाल से इस पर जवाब मांगा। आयोग के एक्शन पर केजरीवाल ने सीइसी पर जुबानी हमला बोला है। कहा कि राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहते हैं।
केजरीवाल ने भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रमुख राजीव कुमार को खूब खरी-खोंटी सुनाई। यहां तक कहा कि राजीव कुमार ये सब रिटायर होने वाले हैं, इसलिए नई नौकरी पक्की करने के लिए ये सब कर रहे हैं। केजरीवाल ने इलेक्शन कमिशन पर राजनीति करने का लगाया। कहा कि राजीव कुमार को चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली। साथ ही उन्होंने कहा कि राजीव कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
CEC को चुनौती
केजरीवाल ने चुनाव आयोग से कहा कि अगर चुनाव आयुक्तों में दम है तो वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी पीकर दिखा दें। बोतलें वो भेज देंगे। आप संयोजक ने आगे कहा कि मैं तीन बोतलें इलेक्शन कमिशन के पास भी भेज दूंगा। हमारे पास 20 बोतलें हैं। कल रात को हमने लैब में बनवाई है। 20 बोतलों में तीन बोतलें पानी राजीव कुमार के घर भेजवा दूंगा। तीनों इलेक्शन कमिश्नर पीकर दिखा दें। इसके बाद हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है।
हरियाणा सीएम पहुंचे थे चुनाव आयोग
अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी में जहर मिलाने का बयान दिया था। उन्होंने बयान में हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया था। इसके बाद सियासी गलियारा गरमा गया। इस मुद्दे के सिलसिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव आयोग पहुंच गए थे। इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक की और केजरीवाल के खिलाफ शिकायत कर दी थी। अब चुनाव आयोग ने केजरीवाल से मामले में जवाब मांगा है। साथ ही सबूत देने को कहा गया।