IPL 2022 Lucknow Ahmedabad Team: मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की होगी नीलमी, देखें क्या है प्रक्रिया...

IPL 2022 Lucknow Ahmedabad Team: अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइंजी को पहले खिलाड़ी को खरीदने के लिए 15 करोड़ की राशि देने होगी। दूसरे खिलाड़ी को 11 करोड़ रुपयों देकर खरीदना होगा, जबकि तीसरे खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपए की राशि देनी होगी।

Written By :  Divyanshu Rao
Newstrack :  Network
Update: 2021-12-07 13:32 GMT

आईपीएल ट्रॉफी-बीसीसीआई (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

IPL 2022 Lucknow Ahmedabad Team: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले बेहतरीन छह खिलाड़ियों को पर बड़ी बोली लगेगी। आईपीएल 2022 में शामिल हुई दो नई टीम लखनऊ (lucknow IPL Team) और अहमदाबाद (Ahmedabad IPL Team) टीम को तीन तीन खिलाड़ियों को आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल करना है। यह तीनों खिलाड़ी पर लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी को बड़ी बोली लगानी है।

आपको बता दें किअहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइंजी को पहले खिलाड़ी को खरीदने के लिए 15 करोड़ की राशि देने होगी। दूसरे खिलाड़ी को 11 करोड़ रुपयों देकर खरीदना होगा, जबकि तीसरे खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपए की राशि देनी होगी। चलिए जानते हैं लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ा दांव लगाकर मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम में करेगी।

अहमदाबाद टीम इन खिलाड़ियों पर लगाएगी बड़ा दांव 

अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी आईपीएल 2022 रिटेंशन (IPL 2022 Retention) में रिलीज किए गए बेहतरीन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से रिलीज किए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर अहम खिलाड़ी के तौर पर बड़ा दांव लगा सकती है। श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तानी भी कर चुके हैं। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। श्रेयस अय्यर के एक्सपीरिंस को देखते हुए अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी बड़ी रकम लगाकर खरीद सकती है।

अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी अपना दूसरा बड़ा दांव राशिश खान पर लगा सकती है। राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 रिटेंशन में रिलीज कर दिया है। जिसके बाद अहमदाबाद टीम प्रयास करेगी की वह राशिद खान को मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम में शामिल कर लें।

आईपीएल ट्राफी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

वहीं तीसरे खिलाड़ी के तौर पर अहमदाबाद की टीम कृणाल पांड्या को मेगा ऑक्शन से पहले खरीद सकती है। कृणाल पांड्या अबतक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आ रहे हैं। लेकिन इस साल मुंबई इंडियंस ने कृणाल पांड्या को रिलीज कर दिया था। इन तीनों खिलाड़ियों पर अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी दांव लगा कर अपनी टीम में कर सकती है।

लखनऊ फ्रेंचाइजीं इन प्लेयर्स को देगी बड़ी रकम  

लखनऊ टीम की बात करें तो लखनऊ टीम पहले खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल पर बड़ी रकम लगाकर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। केएल राहुल पंजाब किंग्स से बतौर कप्तान रहने के बाद भी खुद को रिलीज करवाया था। जिसके बाद केएल राहुल के लखनऊ फ्रेंचाइंजी के संपर्क में रहने की खबर थी।

आईपीएल 2022 ट्राफी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

ईशान किशन को दूसरे खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में खरीद सकती है। ईशान किशन मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए हैं। जिसके बाद आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ईशान किशन को लखनऊ टीम बतौर बेहतरीन बल्लेबाज ले सकती है।

लखनऊ टीम अपना आखिरी दांव किसी फिरकी गेंदबाज पर लगा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए गए फिरकी गेंदबाज रविंचद्रन अश्विन पर लखनऊ की टीम बड़ा दांव अपनी टीम में करने का पूरा प्रयास करेगी। आर अश्विन ने आईपीएल करियर का लंबा अनुभव है। अश्विन ने आईपीएल में 167 मैच खेले हैं। इन 167 मैचों में अश्विन ने 6.91 की इकोनॉमी से 145 विकेट लिए हैं।

Tags:    

Similar News