IPL 2022: मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को साइन करेंगी नई फ्रेंचाइंजी, देखें नाम, आखिरी तारीख 22 जनवरी

IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइंजी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स से रिलीज हुए कप्तान केएल राहुल को बतौर कप्तान साइन कर सकती है।

Written By :  Divyanshu Rao
Newstrack :  Network
Update: 2022-01-15 12:52 GMT

आईपीएल ट्राफी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) फरवरी में दूसरे सप्ताह में होना हैं। लेकिन उससे पहले आईपीएल 2022 में शामिल हुई दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद की टीम के पास अपने अधिकतम तीन खिलाड़ियों के साइनिंग प्रक्रिया पूरी करने लिए अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। दोनों फ्रेंचाइंजी को मेगा ऑक्शन से पहले 22 जनवरी तक तीन साइनिंग खिलाड़ियों की सूची बोर्ड को देनी होगी। चलिए जानते हैं दोनों टीमें किन किन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम में शामिल करेंगी।

लखनऊ फ्रेंचाइंजी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स से रिलीज हुए कप्तान केएल राहुल को बतौर कप्तान साइन कर सकती है। जानकारी के मुताबिक केएल राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइंजी 15 करोड़ से अधिक धनराशि देकर खरीद सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस में से किसी एक खिलाड़ी के सात लखनऊ फ्रेंचाइंजी करार कर सकती है। वहीं तीसरे खिलाड़ी के तौर पर लखनऊ टीम रवि बिश्नोई को शामिल कर सकती है।

आईपीएल ट्राफी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

अगर बात करें अहमदाबाद टीम की तो अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए ऑलराउंर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अहमदाबाद टीम शामिल हो सकते है। हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइंजी कप्तान के तौर पर टीम इंडिया में शामिल कर सकती है। अहमदाबाद टीम में दूसरे खिलाड़ी के तौर पर कृणाल पांड्या और तीसरे खिलाड़ी के तौर पर ईशान किशन शामिल कर सकते हैं।

जानें क्या है खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का नियम 

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक आईपीएल 2022 में शामिल हुई नई टीमों को मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों के साथ करार करती है। अगर नई टीम खिलाड़ियों के साथ करार नहीं करती हैं तो फ्रेंचाइंजी के सैलरी पैकेज से 33 करोड़ रुपए काट लिए जाएंगे। फ्रेंचाइंजी तीन खिलाड़ियों में पहले खिलाड़ी को अधिकतम 15 करोड़ रुपए, दूसरे खिलाड़ी को 11 करोड़ और तीसरे खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं अगर नई फ्रेंचाइंजी सिर्फ दो खिलाड़ियों के साथ करार करती हैं तो फ्रेंचाइंजी की सैलरी पैकेज से 24 करोड़ रुपए कम किए जाएंगे। 24 करोड़ में फ्रेंचाइंजी को पहले खिलाड़ी को 14 करोड़ और दूसरे खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपए देने होंगे। 

Tags:    

Similar News