IPL 2022 News: मुबंई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को नहीं करेगी रिटेन, इन टीमों के संपर्क में सूर्यकुमार

IPL 2022 news: मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) हरफनमौला बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को रिटेन नहीं करेगी।

Written By :  Divyanshu Rao
Newstrack :  Network
Update: 2021-11-25 14:19 GMT

बल्लेबाजी करते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की क्रिकेटर्स अपनी नई फेंचाइजी टीम खोजने की तलाश में जुट गए हैं। तो वहीं कई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी इस महीने अपने रिलीज और रिटेन करने की लिस्ट तैयार करने में जुट गई हैं। आईपीएल के ऑडिशन (IPL mega auction 2022 date) से पहले ही क्रिकेट के जानकारों और एक्टपर्ट की राय सामने आने लगी है कि जिसमें फ्रेंजाइजी कई खिलाड़ियों को टीम में आईपीएल 2022 के मेगा ऑडिशन के लिए रिटेन और रिलीज कर सकती हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपार्ट के मुताबिक मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) हरफनमौला बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को रिटेन नहीं करेगी। इस रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव दो नई फ्रेंचाइजी में से एक अहमदाबाद और लखनऊ की टीम से पहले संपर्क में हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे।

सूर्यकुमार यादव साल 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स से मुबंई की टीम में शामिल हुए थे। जिसके बाद अबतक सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 तक मुबंई इंडियंस के लिए खेला।

सूर्यकुमार यादव मुबंई इंडियंस के लिए चार सीजन खेला। सूर्यकुमार यादव ने हर सीजन में 300 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने मुबंई इंडियंस के लिए उन चार सीजन में 30 से उपर की औसत और 135 से ऊपर की स्ट्राइक रेट के साथ 1733 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने मुबंई इंडियंस के लिए खेलते हुए 10 बार 50 रनों से अधिक का पारियां भी खेली हैं।

सूर्यकुमार यादव की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

मुबंई इंडियंस इन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

मुबंई इंडियंस जिन खिलाड़ियों को रिटेन (mumbai indians retained players 2022) कर सकती है, उनमें सबसे शीर्ष पर कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम है। दोनों ही टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इन दोनों को मुबंई इंडियंस के द्वारा रिटेन करना निश्चित माना जा रहा है। वहीं ईशान किशन रिटेन होने की सूची में चौथे स्थान पर बताए जा रहे हैं। लेकिन ईशान किशन के रिटेन करने का निर्णय अभी अंतिंम नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यकुमार यादव इस साल की मेगा ऑडिशन में शामिल हो रही दो नई टीमों के संपर्क में हैं। सूर्यकुमार यादव इन दो नई टीमों में किसी एक टीम से आईपीएल 2022 में खेलते नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News