RCB Captain 2022: आईपीएल 2022 में बतौर कप्तान खेल सकते हैं ईशान किशन, इस टीम से मिलेगी कप्तानी

RCB Captain 2022: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ दी। जिसके बाद आरसीबी की टीम आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश कर रही है।

Written By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-02-06 12:20 GMT

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (फोटो:सोशल मीडिया)

RCB Captain 2022: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तैयारियों में सभी फ्रेंचाइंजी जुट गई हैं। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बगलौंर में आयोजित होगा। मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइंजी ने 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। आरसीबी टीम ईशान किशन को अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। 

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ दी। जिसके बाद आरसीबी की टीम आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश कर रही है। इस बीच आरसीबी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि कौन कौन से खिलाड़ी बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान। इस लिस्ट में ईशान किशन का भी नाम शामिल है।

आरसीबी टीम ने वीडियो जारी कर बताया कौन हो सकता है कप्तान 

आरसीबी ने वीडियो ने 5 खिलाड़ियों के नाम पर जिक्र किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर श्रेयस अय्यर को स्थान दिया है। श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तानी कर चुके हैं। कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2019 में टॉप चार में पहुंचाया था। लेकिन श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए थे। और कप्तानी ऋषभ पंत को कप्तानी सौंप दी गई थी।

जेसन होल्डर कप्तानी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर 

श्रेयस अय्यर के अलावा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर का नाम दूसरे नबंर पर शामिल है। वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को शामिल किया है। मॉर्गन ने साल 2019 में इंग्लैंड टीम को वनडे विश्व कप का खिताब जिताया था। चौथे नबंर पर केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को शामिल किया है।

ईशान किशन को मिल सकता है कप्तानी का मौका 

ईशान किशन को आरसीबी बतौर कप्तान चुन सकती है। ईशान किशन ने भारत के लिए साल 2016 में अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी कर चुके हैं। इस विश्व कप में ईशान किशन की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। ईशान किशन बतौर आक्रामक बल्लेबाज टीम में खेलते हैं।

ईशान किशन की तस्वीर 

ईशान किशन ने आईपीएल में अबतक 61 मैच खेल चुके हैं। जिसमें ईशान ने किशन ने 28.5 की औसत से 1452 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान किशन ने 9 अर्धशतकीय पारी खेली है। 

Tags:    

Similar News