IPL में धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, बने भारत के सिक्सर-किंग

रोहित IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ कैप्टन धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

Report By :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-04-17 17:06 GMT

Rohit Sharma (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के नवें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (sunrisers hyderabad) आमने सामने हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने फील्ड पर उतरी। जैसे ही मुंबई के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी शुरू की, वैसे ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। दरअसल, रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि धोनी के नाम 216 सिक्स का रिकॉर्ड है, जबकि रोहित के नाम अब 217 छक्के हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 201 सिक्स के साथ विराट कोहली हैं।

Rohit Sharma (फोटो- सोशल मीडिया)

धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा

बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने 2 चौके और 2 छक्के के साथ 25 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। जैसे ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अपनी पारी का दूसरा छक्का मारा, तभी उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इस मैच से पहले रोहित के नाम 215 छक्के थे, जबकि धोनी के नाम 216 छक्के दर्ज थे।

गेल नंबर वन पर

वहीं, सबसे अधिक सिक्स मारने वालों की लिस्ट में अब वो तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दरअसल, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है। उन्होंने आईपीएल में 351 छक्के जड़े हैं। जबकि दूसरी नंबर पर एबी डिविलियर्स ने 237 छक्कों के साथ हैं। अब तीसरे नंबर पर रोहित (Rohit Sharma) का नाम है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News