MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के 9वें मैच में आज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच मुकाबला है;
MI vs SRH (Photo-Social Media)
चेन्नई- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के 9वें मैच में आज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच मुकाबला हुआ। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
Playing XI
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट
सनराइजर्स हैदराबाद : जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, विराट सिंह, अब्दुल समद, विजय शंकर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद
विराट सिंह सिर्फ 11 रन बनाकर 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट गए।
15वें ओवर में हैदराबाद को दो झटके लगे। विराट के बाद अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गए।
18वें ओवर में अब्दुल समद 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान भी विकेट गंवा बैठे।
19वें ओवर की 5वीं गेंद पर हैदराबाद को 8वां झटका लगा। विजय शंकर 25 गेंदों में 28 रन बनाकर बुमराह को विकेट दे बैठे।
भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए।
जॉनी बेयरस्टो 22 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 43 रन बनाए और 8वें ओवर में हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए।
मनीष पांडे 2 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए।
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैदराबाद को कप्तान वॉर्नर के रूप में तीसरा झटका लगा। वॉर्नर 36 रन बनाकर रन आउट हो गए।
कप्तान डेविड वॉर्नर 36 रन बनाकर आउट। हार्दिक पंड्या ने किया रन आउट।
हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा- मनीष पांडे कैच आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट पर 85 रन बना लिए। उन्हें जीत के लिए 54 गेंदों पर 66 रन की जरूरत है। कप्तान वॉर्नर और विराट सिंह क्रीज पर हैं।
हैदराबाद को पहला झटका- जॉनी बेयरस्टो 43 रन बना कर क्रुणाल पंड्या की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। बेयरस्टो ने 22 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
हैदराबाद की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। हैदराबाद की शुरुआत धीमी हुई। हालंकि तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने रन गति बढ़ाई और ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में दो गेंदों पर चौके जड़ने के बाद शानदार छक्का लगाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 18 रन बनाए जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। ईशान किशन 12 रन बना कर मुजीब की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन बना लिए।
पारी के दो अंतिम ओवर में पोलार्ड और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।
19वां ओवर- खलील अहमद की पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने चौका झटका। इसके बाद अगली दो गेंदों पर केवल एक ही रन बना सके।
चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या खलील अहमद की बाॅल पर आउट हो गए। विराट सिंह ने लपका शानदार कैच।
पोलार्ड ने पारी की अंतिम दोनों गेंदों पर लगातार छक्के जड़े।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए।
मुंबई के तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और पोलार्ड क्रीज पर हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में सबसे लंबा छक्का जड़ा। मुजीब की गेंद को 105 मीटर दूर पहुंचा दिया।
मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन बनाए हैं। डि कॉक और ईशान किशन क्रीच पर हैं।
12 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं।
मुंबई को बड़ा झटका- मुजीब उर रहमान की गेंद पर क्विंटन डि कॉक 40 रन बनाकर आउट हुए।
विजय शंकर की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (32) कैच आउट। विराट सिंह ने लपका कैच। नए बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव क्रीच पर।
मुंबई इंडियंस ने 8.3 ओवर में 71 रन बनाए।
9वां ओवर- विजय शंकर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर सूर्य कुमार आउट। सूर्य ने 6 गेंद खेलीं और 10 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।