Jhansi News: जयमाल के बाद दुल्हन ने किया ससुराल जाने से इनकार, ये थी छुपी हुई वजह

Jhansi News: दुल्हा-दुल्हन ने जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें भी खा ली, तभी अचानक विदाई के दौरान दूल्हा गिर गया। यह देख दुल्हन सारी कसमें-वादे भूल गई और साथ जाने से इंकार कर दिया।

Update: 2023-03-13 21:26 GMT

Jhansi News: घर में शादी की शहनाई बज रही थी, जयमाला भी हो चुकी थी। इसके अलावा सात फेरे लेकर दुल्हा-दुल्हन ने जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें भी खा ली, तभी अचानक विदाई के दौरान दूल्हा गिर गया। यह देख दुल्हन सारी कसमें-वादे भूल गई और साथ जाने से इंकार कर दिया। बस फिर क्या था यह मामला सम्बधित थाने की पुलिस के पास पहुंच गया।

ये है पूरा मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की निवासी दीपक शाक्या की 28 वर्षीय बहन आरती की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से तय हुई थी। दुल्हन के भाई के अनुसार दो माह पहले उनकी सगाई हुई थी और शादी की तारीख 11 मार्च निकली थी। शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर समारोह स्थल पहुंचा। जहां शादी की सारी रस्में हंसी-खुशी से हुईं। समय विदाई का आया तो विदाई की रस्म चल रही थी। दुल्हन को कार में बैठा दिया। दूल्हा कार में बैठने जा ही रहा था कि तभी अचानक दूल्हा गिर गया। इससे पहले कोई कुछ समझता वह अकड़ने लगा और कपड़े फाड़ने लगे। यह देख उसके घरवालों ने चप्पल सुंघाई तो वो ठीक हो गया। जब दुल्हन ने यह सब देखा तो उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

‘ससुराल वालों ने बात छुपाई, दूल्हा है मिर्गी रोग से पीड़ित’

दुल्हन के भाई का आरोप है कि उसकी बहन ससुराल जाने से इंकार कर रही थी, लेकिन ससुराल वाले उसे अपने साथ ले जाने पर अड़ गए। कार से बहन को नीचे उतरने नहीं दे रहे थे। यह देख वह कार के आगे खड़े हो गए और विरोध किया। बड़ी मुश्किल से उन्होंने बहन को नीचे उतारा। इसके बाद वे लोग कोतवाली थाने चले गए। इस मामले की शिकायत थाने में की। भाई का आरोप है कि लड़के को मिर्गी आती है। इसके बारे में पहले उसके घरवालों ने जानकारी नहीं दी। उसका कहना है कि अब हम अपनी बहन की शादी उससे नहीं करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News