सुहागरात के समय पति को आई खांसी, टॉयलेट के बहाने पत्नी ने कर दिया यह कारनामा

बीते 30 अप्रैल को धनबाद के टुंडी के बेगनोरिया गांव के रहने वाले शख्स की शादी बरवा अड्डा थाना इलाके के एक गांव की युवती से हुई थी।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-06 11:15 GMT

शादी के जोड़े में एक दुल्हन(फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

धनबाद: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक दुल्हन अपनी सुहागरात वाली रात को ससुराल से फरार हो गई जिसकी दूल्हे को खबर तक नहीं हुई। कहा जाता सुहागरात हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। लेकिन किसी की दुल्हन सुहागरात वाली रात फरार हो जाए, तो कोई कैसा महसूस करेगा।

यह मामला धनबाद के टुंडी का है जहां दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर कमरे से बाहर निकली और भाग गई। दूल्हा सुहागरात की सेज पर दुल्हन का इंतजार ही करता रहा। जब दुल्हन काफी देर तक वापस नहीं आई, तो दूल्हे को शक हुआ और उसने दुल्हन की खोज शुरू की।

इसलिए भागी दुल्हन

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुल्हन के घर पर उसके भागने की जानकारी दी गई तो पता चला कि वह मायके वापस चली गई है। इस मामले में कोरोना को खलनायक बताया जा रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर की वजह से दुल्हन सुहागरात वाली रात बिना किसी को बताए अपने घर वापस चली गई।

जानिए क्या हुआ सुहागरात वाली रात

बीते 30 अप्रैल को धनबाद के टुंडी के बेगनोरिया गांव के रहने वाले शख्स की शादी बरवा अड्डा थाना इलाके के एक गांव की युवती से हुई थी। अगले दिन दुल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया और सब कुछ ठीक-ठाक रहा। रात में करीब 11 बजे दूल्हा दुल्हन के पास बेडरूम में गया। इस दौरान दूल्हा खांसने लगा और दुल्हन डर गई। दुल्हन को लगा कि दूल्हा को कोरोना हो गया है। अगर वह वहां रुकती है तो वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद दुल्हन टॉयलेट जाने का बहाना किया और फोन कर मायके से अपने भाई को बुला लिया। बहन की बात सुनने के बाद भाई तुरंत कार लेकर उसकी ससुराल आ गया और दुल्हन को वापस अपने घर लेकर चला गया।


Tags:    

Similar News