शौचालय जा रहा युवक समाया गड्ढे में, धमाके की जांच कर रही पुलिस

Jharkhand news: प्रकृति अनेक रहस्यों से भरी है जिसे मानव हर रोज उजागर करता आया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-18 16:02 GMT

जांच करती हुई पुलिस ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Jharkhand news: प्रकृति अनेक रहस्यों से भरी है जिसे मानव हर रोज उजागर करता आया है। इसी प्रकार की एक घटना सामने आ रही हैं जिसमें एक जिंदा युवक जमीन में समा गया। यह घटना झारखंड के जिला धनबाद का है। रविवार की सुबह यह खौफनाक घटना सामने आई। शौच के लिए जा रहा एक युवक अचानक ही जमीन में समा गया।

वहां मौजूद लोगों ने जब यह घटना देखा तो सभी कांप उठे। इस घटना को देखकर किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। लोग घटनास्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। यह मामला धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र का है जहां पर बीसीसीएल के एक प्रोजेक्ट के किनारे युवक जिंदा जमीन में समा गया।

बताया जा रहा है कि यहीं का रहने वाला एक युवक उमेश पासवान आज सुबह शौच के लिए जा रहा था।इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ उसके पैरों के नीचे जमीन फट गई। जब तक उमेश कुछ भी समझ पाता वह एक गड्ढे में वह जिंदा समा गया। मौके पर गड्ढे से धुआं निकल रहा था।

आपको बता दें कि यह घटना देख मौके पर चीख पुकार मच गई। दृश्य इतना भयावह था कि घटनास्थल पर जाने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उमेश के भाई ने जब यह नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। भाई को बचाने के लिए वह मौके पर उसकी ओर दौड़ पड़ा। अपने भाई को गड्ढे से निकालने के लिए वह पूरा प्रयास करने लगा। उसकी जान बचाने के लिए इस युवक को अकेला जूझता देख और लोग भी सहायता के लिए आगे आए। कड़ी मेहनत के बाद गड्ढे से जिंदा युवक को बाहर निकाला जा सका है।वह युवक गंभीर रूप से झुलस गया था और फौरन ही उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News