झारखंड के मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, सभी अस्पताल होंगे कलेक्टर के कंट्रोल में

झारखंड सरकार ने रिम्स अस्पताल को छोड़कर सभी मेडिकल कॉलेजों ,अस्पतालों को उपायुक्तों के प्रशासनिक नियंत्रण में दे दिया।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-04-23 02:22 GMT

झारखंड मुख्यमंत्री फाइल फोटो (सौजन्य से सोशल मीडिया)

रांची : कोरोना महामारी (Corona epidemic) को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने रिम्स अस्पताल को छोड़कर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों (Medical college) तथा अस्पतालों को अब उपायुक्तों के प्रशासनिक नियंत्रण में दे दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला विशेष परिस्थिति को देखते हुए किया है।

विकास आयुक्त सह स्वास्थ विभाग (health Department) के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बेहतर समन्वय एवं प्रबंधन के साथ कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अरुण कुमार सिंह ने सभी चिकित्सकों से अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने की अपील की है। इसके साथ उन्होंने चिकित्सकों से आशा व्यक्त की है कि चिकित्सक कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि " झारखंड सरकार कोरोना महामारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक कोरोना जांच पर जोर देगी। आपको बता दें कि गुरुवार को विशेष रैपिड एंटीजन जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभी हाल के दिनों में कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ी है। इसके साथ उन्होंने मरीजों से पैनिक नहीं होने की अपील की है।

फाइल फोटो (सौजन्य से सोशल मीडिया)

बांग्लादेश से रेमडेसिविर आयात करने की अनुमति नहीं मिली

झारखंड सरकार ने बताया कि अब तक साढ़े 12 हजार रेमडेसिविर आ चुके हैं। इसके साथ 15 हजार और रेमडेसिविर आने वाले हैं। वहीं एक लाख रेमडेसिविर का आदेश जारी होने वाला है। अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि अभी बांग्लादेश से रेमडेसिविर आयात करने की अनुमति अभी भारत सरकार ने नहीं दी है। 

Tags:    

Similar News