NHM का अधिकारी करता था महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार

मामले के बारे में बात करते हुए सिमडेगा के एसपी शम्स तबरेज ने बताया कि 'राजीव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के पद पर कार्यरत था तथा नौकरी दिलाने का झांसा दे कर महिलाओं को अपने आवास पर बुलाता था।

Update: 2021-03-28 08:57 GMT
झारखंड: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अधिकारी करता था महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, मामला दर्ज (PC: social media)

झारखंड: महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं होती हैं। हर समय उन पर किसी न किसी की आंखें टिकी रहती है। महिला के साथ यौन शोषण का मामला झारखंड से आ रहा हैं। जहां सिमडेगा सदर अस्पताल के जिला प्रोग्राम मैनेजर राजीव कुमार को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी राजीव को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजीव कुमार पर एक नहीं बल्कि बहुत सी महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप लगा है। राजीव नौकरियां देने के बहाने महिलाओं को अपने घर बुला लेता था और उनके साथ दुष्कर्म करके उनका वीडियो बना लेता था।

ये भी पढ़ें:बाराबंकी: कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप

नौकरी दिलाने का झांसा दे कर महिलाओं को अपने आवास पर बुलाता था

मामले के बारे में बात करते हुए सिमडेगा के एसपी शम्स तबरेज ने बताया कि 'राजीव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के पद पर कार्यरत था तथा नौकरी दिलाने का झांसा दे कर महिलाओं को अपने आवास पर बुलाता था। अपने घर पर बुलाकर राजीव दुष्कर्म के अपराधों को अंजाम देता था और उसका वीडियो बना लेता था। इन वीडियोज के बल पर वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। इस तरह राजीव अब तक आधे दर्जन से भी ज्यादा युवतियों को अपना शिकार बना चुका है।'

ये भी पढ़ें:UP वालों के लिए खुशखबरी, तीन एयरपोर्ट से इन 7 शहरों के लिए फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

सूचना मिलने पर महिला थाने द्वारा राजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है

एसपी शम्स तबरेज ने आगे बताया कि 'इसकी सूचना मिलने पर महिला थाने द्वारा राजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। लेकिन जब से राजीव को इस बात की जानकारी हुई तो वह तब से ही फरार चल रहा था। कल देर रात पुलिस ने उसे कोलेबिरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, सीडी, पेन ड्राइव और कई मोबाइल मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।' ऐसे जानकारी मिली है कि आरोपी इससे पहले साहेबगंज में भी इसी तरह का मामला दर्ज है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News