Jharkhand Sarkar : सोरेन सरकार गिराने का था प्लान, शामिल थे तीन लोग, JMM को भाजपा पर शक

Jharkhand Sarkar : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि दुमका उपचुनाव और मधुपुर उपचुनाव के दौरान ही उन लोगों को इसका आभास हो गया था।

Published By :  Shivani
Update: 2021-07-24 13:18 GMT

हेमंत सोरेन (Newstrack)

Jharkhand Sarkar : झारखंड में सरकार को अस्थिर करने की साज़िश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार (Three Arrested) किया गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल से हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक दूबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो है। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह की गई पुलिसिया छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इन लोगों पर राजद्रोह और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों की मानें तो स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली थी कि, राज्य में कुछ लोग सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने गोपनीय तरीके से रांची के बड़े होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लोअर बाज़ार थाना स्थित एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि, इन लोगों के पास से डेढ़ से दो लाख रुपए की बरामदगी हुई है। इस बाबत पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना

इस बीच प्रेस को जानकारी देते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि, दुमका उपचुनाव और मधुपुर उपचुनाव के दौरान ही उन लोगों को इसका आभास हो गया था। बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि, हेमंत सोरेन की सरकार दो महीने में गिर जाएगी और राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। वहीं मधुपुर चुनाव के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा था कि, उपचुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बनेंगे।

Full View

कांग्रेस अपने विधायकों को संभाले

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि, उन्हे अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। लिहाजा, वे चाहेंगे कि, सहयोगी पार्टी कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखे। हालांकि, इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सहयोगी पार्टी राजद ने भी फिलहाल, कुछ भी बोलने से इनकार किया है। हालांकि, इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाज़ार गर्म कर दिया है।

Tags:    

Similar News