Jharkhand Accident : झारखंड में बड़ा हादसा, जवानों से भरी बस पलटने से दो की मौत; कई घायल

Giridih Accident News : झारखंड के गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। गिरिडीह से गढ़वा जा रहे एसएसबी जवानों की बसपा पटल गई। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-07 10:01 GMT

Giridih Accident News : झारखंड के गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। गिरिडीह से गढ़वा जा रहे एसएसबी जवानों की बसपा पटल गई। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में हाइवे पर एसएसटी टूरिस्ट बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण असंतुलित हो गई, जिससे बस पलट गई है। बस में एसएसबी के जवान सवार थे, वह गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि कई जवानों की घायल होने की सूचना है। इस हादसे की जानकारी होने के बाद एसपी दीपक शर्मा, एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 

Tags:    

Similar News