UPSSSC PET Result 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC PET Result 2022: जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-26 09:07 GMT

UPSSSC PET Result 2022 (Social Media)

UPSSSC PET Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 13 दिसंबर, 2022 को परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी की थी और गलत उत्तरों को चुनौती देने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 22 दिसंबर, 2022 तक उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी। जबकि 9 जनवरी, 2023 को रिवाइज्ड आंसर जारी किया था।

UPSSSC PET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करे रिजल्ट

परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा, इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करे और आवश्यक विवरण दर्ज करे और सबमिट करें। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा जिसे कैंडिडेट डाउनलोड कर सकते है।

जल्द जारी होगा फाइनल कट ऑफ

हालांकि, यूपीएसएसएससी ने अभी तक पीईटी 2022 परीक्षा की फाइनल कट ऑफ जारी नहीं की है। फाइनल कट ऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। UPSSSC PET 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को किया गया था और लगभग 37 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अलावा, यूपीएसएसएससी ने यूपीएसएसएससी मेन्स परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 18 जनवरी, 2022 से शुरू की थी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी, 2022 था।

UPSSSC PET Result 2022 Direct link

योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न समूहों में मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी स्कोरकार्ड जारी होने के एक वर्ष के भीतर, योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप बी और सी पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में उपस्थित होना होगा। यूपीएसएसएससी एक मल्टीपल चॉइस एग्जाम है जिसमें 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, जिससे सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और सामान्य बुद्धि जैसे विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न होते हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे की थी। यूपीएसएसएससी पीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 0.25 अंक का नुकसान होगा। जबकि प्रश्नो के जवाब न देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

Tags:    

Similar News